{"_id":"639f2827f28a4b31012abde5","slug":"faridkot-police-solve-financer-murder-case-in-12-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot News: कर्ज के पैसे वापस मांगने पर की थी फाइनेंसर की हत्या, 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Faridkot News: कर्ज के पैसे वापस मांगने पर की थी फाइनेंसर की हत्या, 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
Sun, 18 Dec 2022 08:28 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 18 Dec 2022 08:28 PM IST
सार
एसएसपी के मुताबिक जांच में सामने आया है कि मृतक फाइनेंस का काम करता था। उससे उक्त आरोपियों ने भी कर्ज लिया था। सुखवीर के बार-बार रुपये मांगे जाने पर आरोपियों ने उसे फरीदकोट बुलाया और पिटाई के बाद हत्या कर दी। इनके बीच कितनी रकम को लेकर विवाद था, इसके बारे में पूछताछ के बाद ही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के फरीदकोट जिले में तलवंडी रोड के पास फाइनेंसर की हत्या कर शव को नहर में फेंकने की घटना को 12 घंटे में पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कोटकपूरा के गांव कोहारवाला निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और कोठे पंडतां वाले निवासी गुरप्रीत कुमार उर्फ गोगी के रूप में हुई। इन्होंने कोटकपूरा के ही गांव कोठे वडिंग निवासी फाइनेंसर सुखवीर सिंह सुक्खा से कर्ज लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहे थे। इसलिए उन्होंने फाइनेंसर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसएसपी राजपाल सिंह संधू ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस को हत्या की जानकारी मिली थी। तलवंडी रोड पर एक नौजवान का शव राजस्थान नहर में फेंका गया था। मृतक की पहचान होने के बाद परिवार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी के मुताबिक जांच में सामने आया है कि मृतक फाइनेंस का काम करता था। उससे उक्त आरोपियों ने भी कर्ज लिया था। सुखवीर के बार-बार रुपये मांगे जाने पर आरोपियों ने उसे फरीदकोट बुलाया और पिटाई के बाद हत्या कर दी। इनके बीच कितनी रकम को लेकर विवाद था, इसके बारे में पूछताछ के बाद ही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन