फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fake son in mohali, fraud on the name of fake son

मोहालीः मृतक का फर्जी बेटा बनकर हड़प ली करोड़ों की जमीन

Sun, 25 Sep 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Sep 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
Fake son in mohali, fraud on the name of fake son
- फोटो : demo pic
मृतक का फर्जी बेटा बनकर करोड़ों की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। महिला ने प्रेंस कांफ्रेंस करके आरोप लगाए हैं। मोहाली गमाडा द्वारा कुछ साल पहले गांव मनौली में एक्वायर की गई जमीन के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया।
विज्ञापन


केला देवी नाम की महिला आरोप लगाया कि उसके पति की मौत के बाद एक व्यक्ति ने फर्जी वारिस बनकर एक्वायर की गई जमीन के छह करोड़ रुपये हड़प लिए है। उनका आरोप है कि इस काम में तत्कालीन गमाडा अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में शामिल सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस में केला देवी ने बताया कि वह हरियाणा के पानीपत के गांव बांध की रहने वाली है। उनके पति ओमप्रकाश उर्फ ओमकारनाथ गांव मनौली में रहते थे। उसके पति की वर्ष 2004 के अंत में मौत हो गई थी। एक जनवरी 2005 को उसकी इस जमीन में समाधि बना दी गई थी। इसके बाद उनके बड़े बेटे की मौत हो गई थी।


इस बीच एक व्यक्ति ने मौके का फायदा उठा कर खुद को ओकारनाथ का पुत्र दिखाकर प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली। इसके बाद गमाडा ने जमीन एक्वायर की तो इस व्यक्ति ने उसके पति की मलकीयत वाली जमीन का 6 करोड़ रुपये का मुआवजा ले लिया। जबकि यह व्यक्ति न तो ओमकार नाथ का पुत्र है और न ही चेला। यह व्यक्ति भी मूलरूप से हरियाणा का रहने वाला है और सभी सरकारी डाक्यूमेंट्स में उसके पिता का कुछ और नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed