फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fake Income Tax officers Robbed 10 lakh Rupess Jewellery and Cash from Chandigarh

चंडीगढ़ः इनकम टैक्स वाले बनकर आए, बच्चे की गर्दन पर चाकू रखा और लूट ले गए 10 लाख

Thu, 01 Nov 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Nov 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Fake Income Tax officers Robbed 10 lakh Rupess Jewellery and Cash from Chandigarh
घर में लाखों की लूट
खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर तीन बदमाश सवेरे-सवेरे एक घर में घुस गए। उन्होंने बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर 10 लाख की नगदी और गहने लूटकर फरार हो गए। साउथ डिवीजन की डीएसपी निहारिका भट्ट, सेक्टर-36 थाना प्रभारी और सेक्टर-61 चौकी इंचार्ज ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए। पीड़ित के बार-बार बयान बदलने पर पुलिस लूट को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है जांच के बाद केस रजिस्टर किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास लगे कई सीसीटीवी खंगाले, लेकिन ऐसा कोई फुटेज हाथ नहीं लगा, जिससे कुछ सुराग मिले। सेक्टर-52 के मकान नंबर-1511 में मूलरूप से उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद निवासी पप्पू कुमार पत्नी और तीन बच्चों के साथ तीसरी मंजिल पर किराए के मकान में रहता है। पप्पू के छोटे भाई की पत्नी राधा ने बताया कि बुधवार सुबह वे लोग घर में सो रहे थे। सुबह 7.30 बजे किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर दो व्यक्ति खड़े थे।
विज्ञापन


उन्होंने खुद को इनकम टैक्स अफसर बताते कहा कि तुम लोग गैरकानूनी काम करते हो, इसलिए उनके घर को चेक करने आए हैं। इसके बाद वह दोनों कमरे के अंदर घुस गए। इसी बीच एक बदमाश ने पप्पू के 5 वर्षीय बेटे के गले पर चाकू रखते कहा कि चुपचाप रहना नहीं तो बेटे को मार दूंगा। इसके बाद एक बदमाश ने घर की तलाशी ली और बेड बॉक्स में रखे एक पेटी से 10 लाख रुपये और गहने लेकर फरार हो गए। जब वे लोग उनके पीछे भागे तो आरोपी एक कार में बैठकर भाग निकले। एक बदमाश मकान के मेनगेट के पास ही खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के बहन के थे रुपये

पुलिस पूछताछ में पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन पटियाला के गलौली निवासी रेखा का नया घर बन रहा है। उनके घर कोई सेफ्टी नहीं होने की वजह से यह रुपये उसे रखने के लिए दिए थे। इसे वह संभालकर उसने बेड बॉक्स में रख दिया। इसके साथ उसके कुछ गहने भी थे। आरोपी गहने और रुपये सब लेकर फरार हो गए।

बदमाशों में एक पगड़ीधारी
मकान मालकिन की बेटी ने बताया कि सुबह करीब 7.30 बजे वह घर बाहर खड़ी थी। इस दौरान वहां पर तीन आदमी आए और पप्पू के घर के बारे में पूछने लगे। उनको बताने पर दो लोग ऊपर चले गए, जबकि एक नीचे ही खड़ा था। तीनों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच होगी। वह सभी पंजाबी में बात कर रहे थे। तीनों में से एक आरोपी लोअर-टीशर्ट के साथ पग बांध रखी थी, जबकि अन्य दो ने पैंट और चेक शर्ट पहनी थी।

कार से भागे आरोपी
पीड़ित ने बताया कि बदमाश करीब आधे घंटे तक घर की तलाशी लेते रहे। बेटे के गर्दन पर चाकू रखने पर वह इतने सहम गए कि उनको कुछ समझ में नहीं आया। इसी दौरान वह शोर-मचाते हुए नीचे भागे तो आरोपी एक कार में बैठकर वहां से फरार हो चुके थे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed