फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Facebook friend blackmail girl for photographs at mohali punjab

फेसबुक फ्रेंड युवती को डेट पर बुलाया और कर दी शर्मनाक हरकत

Thu, 11 Aug 2016 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खरड़(मोहाली)
अमर उजाला ब्यूरो, खरड़(मोहाली) Updated Thu, 11 Aug 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
Facebook friend blackmail girl for photographs at mohali punjab
Facebook - फोटो : demo
पहले लड़की से फेसबुक पर दोस्ती... फिर दोस्ती प्यार में बदली। लड़की को जब उस पर विश्वास हो गया तो एक दिन उसे खाने पर ले गया। खाने में कुछ मिलाकर लड़की को खिला दिया। इसके बाद लड़की की गलत फोटो खींच ली। इसके बाद आरोपी लड़की यह फोटो फेसबुक पर डालने की धमकी देकर लड़की को ब्लैकमेल कर करने लगा।
विज्ञापन


एक बार तो उसने लड़की से 25 हजार ले लिए। आखिर में परिवार वालों को जान से मारने की धमकियां देने लगा। इसके बाद लड़की ने पुलिस में शिकायत दी। लड़की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि कुछ दिन पहले वह अपनी बहन के पास खरड़ में रहने गई थी। एक दिन उसे मार्केट में उसके ही गांव का रहने वाला ब्रिज नाम का लड़का मिला। दोनों में बातचीत हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद एक दिन वह उसे अपने साथ खाने पर ले गया। लेकिन खाने में कुछ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद उसकी फोटो खींच ली। लड़के ने उसकी फोटो खींचकर ब्लैकमेल करते हुए उसके फेसबुक पर डालने की धमकी देने लगा। साथ ही उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए। बदनामी के डर से लड़की ने उसे 25000 रुपये दे दिए। लेकिन उसके बाद भी यह सिलसिला बंद नहीं हुआ। फिर लड़के ने उसके जीजा के फोन पर फोटो भेज दी। इसके बाद वह उसे व उसकी बहन के परिवार को जान से मारने की धमकियां देने लगा। लड़की ने आहत होकर पुलिस को शिकायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed