फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   facebook, facebook love, facebook fraud, british girl love fraud, abohar, punjab

फेसबुक पर ब्रिटिश युवती से दोस्ती में लगा एक लाख रुपये का चूना

Wed, 01 Jun 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 01 Jun 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
facebook, facebook love, facebook fraud, british girl love fraud, abohar, punjab
फेसबुक पर ब्रिटिश युवती से दोस्ती एक लाख रुपए का चूना लगवा गई
फेसबुक पर रिश्ते बनते तो बहुत सुने होंगे, लेकिन यहां उलटा हो गया। फेसबुक पर ब्रिटिश युवती से दोस्ती एक लाख रुपए का चूना लगवा गई। पुलिस ने इस मामले में विदेशी युवती व एक कस्टम अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हुआ यूं कि अबोहर निवासी गुरजिंदरपाल सिंह की कुछ समय पूर्व फेसबुक पर लंदन निवासी बैरडा स्कॉट नामक लड़की से दोस्ती हुई थी। कुछ समय बाद वह इंडिया घूमने के लिए आई। इस बीच मुम्बई के रोहन वर्मा नामक कस्टम अधिकारी ने उनको कहा कि उनका सामान अधिक होने के कारण इसकी बनती कस्टम ड्यूटी भरनी पड़ेगी जिस पर उसने कस्टम अधिकारी द्वारा दिए गए अकाऊंट नंबर पर 99,500 रुपए जमा करवा दिए।
विज्ञापन

 
इसके बाद वह अपनी महिला मित्र का इंतजार करने लगा। कुछ दिन बाद उसी रोहन वर्मा नामक व्यक्ति ने उससे दोबारा दो लाख 65 हजार रुपये जमा करवाने को कहा। इसपर उसे अपनी महिला मित्र पर शक हो गया और उसने इस बात की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने ब्रैडा स्कॉट व रोहन वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed