प्रेमी संग भागी थी पर फिर याद आया पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पठानकोट से 25 अगस्त को अपने प्रेमी के साथ भागी एक विवाहिता बुधवार को अपने घर वापस लौट आई। हालांकि इस बीच विवाहिता के पति ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया।
महिला पर आरोप लगा था कि वह प्रेमी के साथ भागने के दौरान अपने साथ 16 तोला सोना व 55 हजार रुपये भी लेकर गई है। मामले से संबंधित विवाहिता के प्रेमी के संग फरार होने के बारे में उसे ससुराल पक्ष की ओर से थाना डिवीजन नम्बर दो शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विवाहिता के पति ने बताया कि उसकी शादी 8 वर्ष पहले अंबाला कैंट निवासी युवती के साथ हुई थी। उनका एक पांच वर्ष का बेटा भी है। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। वह अपने साथ 16 तोले सोने के गहने व 55 हजार रुपये भी ले गई थी।
पति के साथ रहने की जताई इच्छा
वापस लौटी विवाहिता ने बताया कि वह करीब एक महीने पहले जम्मू निवासी रिक्की के संपर्क में आई थी। उसी के साथ घर से भागी थी। इस दौरान उसने कहा कि वह घर से भागते समय अपने साथ न तो गहने और न ही पैसे लेकर भागी थी।
उस पर लगे आरोप गलत हैं। कहा कि अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। जबकि पति ने उसे अपने साथ रखने से साफ मना कर दिया है। पति ने मामले में पुलिस से जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है।