फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight vehicles collided on the National Highway due fog in Barnala

धुंध का कहरः नेशनल हाईवे पर स्कूल बस सहित 8 वाहन आपस में टकराए, कई लोग घायल

Mon, 24 Dec 2018 09:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरवाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरवाला (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 24 Dec 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
Eight vehicles collided on the National Highway due fog in Barnala
आपस में टकराए वाहन

नेशनल हाईवे बरवाला बाईपास पर रविवार सुबह हांसी-जींद मार्ग पुल के बीच धुंध के कारण आठ वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। इसके चलते कई लोग घायल हो गए। धुंध के कारण जिन वाहनों की आपस में टक्कर हुई, उनमें 35 स्टूडेंट्स से भरी एक स्कूल बस भी शामिल है, जिसमें सवार सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। इसके अलावा हादसे में बाइक सवारों सहित कई लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


घायलों में कैथल निवासी बृजानंद, अंबाला निवासी गौरव व प्रदीप, गांव दुर्जनपुर निवासी स्कूल वैन का चालक धर्मवीर शामिल हैं। घायलों को राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अधिकतर घायलों का अग्रोहा मेडिकल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है।  

विज्ञापन

Eight vehicles collided on the National Highway due fog in Barnala
दुर्घटनाग्रस्त वाहन

बरवाला बाईपास पर रविवार सुबह करीब आठ बजे एक कैंटर व बाइक की टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी अचानक कैंटर से भिड़ गई। इसी दौरान नरवाना से हिसार जा रही एक स्कूल बस कैंटर से जा टकराई। कुछ ही मिनटों में एक के बाद एक ट्राला और तीन कार भी आपस में टकरा गईं। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

हादसे के बाद घायलों बाइक सवार बृजानंद, गौरव, प्रदीप व अन्य को राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया, जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।  

हादसे के कारण हाईवे पर लगा जाम 

नेशनल हाईवे पर एक साथ आठ वाहनों के टकराने के कारण एक साइड पर जाम लग गया। इस दौरान दर्जनों वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारु हो सका। जांच अधिकारी एएसआई अशोक जाखड़ ने बताया कि पुलिस द्वारा घायलों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

पुलिस में भर्ती होने के लिए एग्जाम देने जा रहे थे 
नेशनल हाईवे बाईपास पर हुए हादसे में घायल हुए अंबाला निवासी गौरव व प्रदीप हिसार में पुलिस भर्ती के लिए एग्जाम देने जा रहे थे कि इस दौरान उनके बाइक व कार का एक्सीडेंट हो गया। उधर, नरवाना से 35 स्टूडेंट्स को लेकर आ रही स्कूल वैन हिसार के एक कोचिंग सेंटर में जा रही थी। ये स्टूडेंट्स शनिवार व रविवार को नरवाना से हिसार विशेष कोचिंग के लिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed