{"_id":"642c46b836143116fe0e9ad3","slug":"eight-people-attacked-a-family-in-patiala-of-punjab-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: घर के बाहर गाली देने से रोका तो नौजवान की काटी नाक, परिवार पर भी किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: घर के बाहर गाली देने से रोका तो नौजवान की काटी नाक, परिवार पर भी किया हमला
Tue, 04 Apr 2023 09:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 Apr 2023 09:20 PM IST
सार
पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है लेकिन फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना बख्शीवाला थाने के अंतर्गत बाबू सिंह कालोनी का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पंजाब के पटियाला में घर के बाहर फोन पर गाली देने से रोकने पर आठ लोगों ने मिलकर तेजधार हथियारों से एक नौजवान पर हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक की नाक काट दी। वहीं नौजवान को बचाने पहुंचे परिवार के अन्य लोगों को हमला कर दिया। इस दौरान तीन और लोग भी घायल हुए हैं। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है लेकिन फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना बख्शीवाला थाने के अंतर्गत बाबू सिंह कालोनी का है।
विज्ञापन
बाबू सिंह कालोनी निवासी विक्रम ने पुलिस को शिकायत दी है कि आरोपी विशाल, आशा देवी निवासी मालवा एवन्यू खालसा कालोनी पटियाला, विजय पाल निवासी बाबू सिंह कालोनी, महावीर कौशल, राधा निवासी आदर्श कालोनी व पांच अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर फोन पर किसी के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। जब उसने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो वह भड़क गए और उनके घर में दाखिल होकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी नाक काट दी जबकि उसके भाई विशाल, चाचा विनोद कुमार व चचेरे भाई गौरव को भी चोटे आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन