फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight detainees including three CRPF jawans in alleged of conversion

हरियाणाः सीआरपीएफ जवानों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, 3 जवान समेत 8 हिरासत में

Wed, 22 Aug 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा) Updated Wed, 22 Aug 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Eight detainees including three CRPF jawans in alleged of conversion
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के नारनौल में सीआईडी और पुलिस ने गोपनीय सूचना पर शहर के एक होटल से धर्मपरिवर्तन कराने के आरोप में आठ लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें सात पुरुष व एक महिला शामिल है। जिसमें से तीन सीआरपीएफ के जवान, एक रिटायर्ड जवान और तीन अन्य शामिल हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सीआईडी को सूचना मिली थी कि निजामपुर रोड स्थित सावरिया होटल होटल में कुछ लोग रुके हुए है और शहर में लोगों का धर्म परिवर्तन कराने की योजना बना रहे हैं। जिस सीआईडी व पुलिस की टीम ने होटल पर रेड मारकर आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। इनके पास से बाइबिल, लैपटॉप, प्रभु ईशु के समझाने का चार्ट, धर्म के प्रचार की अन्य सामग्री मिली हैं। 
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए लोगों में एक सोलन हिमाचल निवासी, एक फतेहाबाद निवासी, एक रेवाड़ी निवासी, एक छत्तीसगढ़ में सीआपीएफ में तैनात जवान, एक नारनौल निवासी सीआरपीएफ का जवान, उत्तरखंड से सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त, बस्ती यूपी निवासी सीआरपीएफ का जवान व महेंद्रगढ़ निवासी एक महिला है। ये लोग करीब 40 लोगों से एक विशेष धर्म की प्रार्थना करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईडी के आईजी अनिल राव ने बताया कि कुछ लोग एक धर्म विशेष को लेकर भाषणबाजी कर रहे थे। उन्हें हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। सभी बातों को ध्यान में रखकर स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed