फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   due to dowry procession returned back

दहेज में कार न मिली तो बारात बैरंग लौटी

Thu, 04 Dec 2014 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Thu, 04 Dec 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
due to dowry procession returned back

हाईवे स्थित जाट धर्मशाला में बुधवार रात वर और वधू पक्ष की आपस में दहेज को लेकर तनातनी हो गई। फेरे होने से पहले ही लड़के पक्ष द्वारा रखी गई कार की मांग से वधू पक्ष वाले उखड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर तकरार हुई।

विज्ञापन


वधू पक्ष वालों ने शराब के नशे में धुत्त बारातियों और दूल्हे की भाई की जमकर धुनाई की। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दूल्हे के भाई को छुड़ाया। दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता और अन्य परिजनों पर दहेज में कार मांगने का आरोप लगाया है। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में थाने में समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। नतीजतन, बारात को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति की बेटी की बुधवार रात को फतेहाबाद निवासी एक युवक से होनी थी। जानकारी के अनुसार बारात जैसे ही धर्मशाला के गेट पर पहुंची तो लड़की पक्ष की कुछ लड़कियों ने रिबन की रस्मों के समय 51 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जवाब में लड़के वालों की तरफ से कुछ लोगों ने यह कह दिया कि 51 हजार लेने हैं तो दहेज में कार देनी पड़ेगी। धीरे-धीरे यह बात बढ़ती चली गई। रात करीब दो बजे न जाने क्या हुआ कि वर-वधू पक्ष में तकरार शुरू हो गई। तकरार को रोकने के लिए बिचौले और दुल्हन के मासड़ ने काफी प्रयास किए, मगर बात सिरे नहीं चढ़ी और मामला थाने तक पहुंच गया।

थाने में दूल्हे के भाई ने कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिस पर वधू पक्ष वालों ने दूल्हे के भाई और बारातियों की धुनाई कर दी। पुलिसकर्मियों ने दूल्हे के भाई और बारातियों को छुड़ाया। रात तीन बजे तक विवाद नहीं निपटा। लड़की पक्ष के लोगों ने वर पक्ष पर दहेज में कार मांगने का आरोप लगाया है।


उधर वर पक्ष दहेज के आरोपों को नकार दिया है। दूल्हे पक्ष का कहना है कि शराब की वजह से झगड़ा हुआ है। मामले की सूचना पाकर शहर के गणमान्य लोग थाने पहुंचे और बीच बचाव कर वर पक्ष के लोगों को जाने दिया। बारात को बिना दुल्हन लिए बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed