{"_id":"59bfbff34f1c1b1f688b52c5","slug":"drugs-smuggling-on-the-border-stf-caught-13-kg-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर नशे की तस्करी, 13 किलो हेरोइन और 4 पाकिस्तानी सिम बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार्डर पर नशे की तस्करी, 13 किलो हेरोइन और 4 पाकिस्तानी सिम बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Updated Mon, 18 Sep 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर) में बीएसएफ के अधिकारी सरहद से पकड़ी हेरोइन संबंधी जानकारी देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहद पर लगी फेंसिंग के पार भारतीय भूमि में पाक तस्कर द्वारा दबाई गई तेरह किलो हेरोइन और चार पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बीएसएफ ने बरामद किए हैं। पाक तस्कर हमेशा ही रात के समय में भारतीय जमीन पर हेरोइन दबाकर चले जाते हैं, उसके बाद भारतीय तस्कर खेती करने के बहाने तार पार जाकर उसे फेंसिंग के इस पार लाकर आगे मुख्य तस्करों तक पहुंचा देते हैं। यह घटना सोमवार को बीएसएफ की पोस्ट दोना राजा दीना नाथ और जोधा भैणी के पास घटी।
बीएसएफ के डीआईजी मधु सूदन शर्मा और बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता कम डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बीओपी दोना राजा दीना नाथ के पास फेंसिंग पार खेत में पाक तस्करों ने हेरोइन छिपाई हुई है। बीएसएफ जवानों ने उस जगह पर सर्च अभियान शुरू किया। धान के खेत में दबी बारह किलो हेरोइन और चार पाक मोबाइल सिम कार्ड बरामद हुए। बीएसएफ खेत के मालिक से भी पूछताछ कर रही है।
बीओपी जोधा भैणी के पास फेंसिंग पार खेत से बीएसएफ जवानों को आधा-आधा किलो के दो हेरोइन के पैकेट मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि बीएसएफ के जवानों द्वारा सीमापट्टी पर पूरी तरह मुस्तैदी की हुई है और किसी भी हलचल होने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर बीएसएफ के कमांडेंट रणबीर सिंह उपस्थित थे।