{"_id":"5b891d3c42c79246773eb919","slug":"drugs-smuggling-in-punjab-connection-to-afganistan-nigerian-arrested-by-stf","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान से जुड़े पंजाब में हो रही नशे की तस्करी के तार, अब तक 22 नाईजीरियन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफगानिस्तान से जुड़े पंजाब में हो रही नशे की तस्करी के तार, अब तक 22 नाईजीरियन दबोचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Fri, 31 Aug 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
drugs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में चल रहे नशे के कारोबार के तार दिल्ली से होते हुए अफगानिस्तान से जुड़ गए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स ने एक नाईजीनियन को एक किलोग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। हेरोइन की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह दिल्ली से अफगानी नागरिक से हेरोइन लेकर पंजाब में सप्लाई करता था। आरोपी की पहचान अस्टिन हाल निवासी भगवती गार्डन नई दिल्ली के रूप में हुई।
एसटीएफ के एआईजी हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं। एसटीएफ के एसपी राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी मोहाली रेलवे स्टेशन से बाबा व्हाइट हाउस साइड आ रहे हैं। इसके बाद सब इंस्पेक्टर राम दर्शन की अगुवाई वाली टीम ने आरोपियों को तीन-पांच की लाइटों पर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी टूरिस्ट वीजा पर आया था इंडिया
आरोपी ने बताया कि वह मूलरूप से नाईजीरिया का रहने वाला है। चार अगस्त 2017 को वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। यहां पर उसने भगवती गार्डन में मकान किराये पर ले लिया। सितंबर 2017 में वीजा खत्म हो गया था। आरोपी ने बताया कि इसके बाद उसका पासपोर्ट गुम हो गया। साथ ही वह दिल्ली में एक सैलून में काम करने लग पड़ा। द्वारिका मोड़ पर उसकी मुलाकात एक अफगानी नागरिक से हुई। उसकी बातों में आकर उससे हेरोइन की सप्लाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
आठ सौ में खरीदकर दो हजार में बेचता था
आरोपी ने बताया कि अफगानी व्यक्ति से आठ सौ रुपये से हेरोइन लेकर पंद्रह से दो हजार रुपये प्रति ग्राम बेचता था। वह लगातार दो महीने से हेरोइन सप्लाई करता था। एसटीएफ ने कहा अब वह उसका नेटवर्क तलाश रहे हैं।
अब तक 22 से अधिक नाईजीरियन पकड़े
हेरोइन तस्करी रोकने के लिए एसटीएफ काफी सख्त हो गई है। एक महीने में दूसरा बड़ा मामला है, जब एक किलोग्राम हेरोइन समेत किसी आरोपी को पकड़ा गया। अब तक 22 से अधिक नाईजीरियन और अफ्रीकी लोग पकड़े जा चुके हैं। दूसरी तरफ एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास नशा तस्करी करने वालों की कोई जानकारी हो तो उन्हें सूचित करे। जानकारी देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।