फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drugs smuggling case, jagdish bhola in court, issued a production warrant, mohali news

ड्रग्स तस्करी मामला: भोला अदालत में पेश, दो को प्रोडक्शन वारंट जारी

Sat, 19 Nov 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 19 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Drugs smuggling case, jagdish bhola in court, issued a production warrant, mohali news
जगदीश भोला - फोटो : फाइल फोटो
बहु चर्चित ड्रग्स तस्करी मामले की शुक्रवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले का मुख्य आरोपी बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला अदालत में पेश हुआ। जबकि दो आरोपी मनजिंदर सिंह औलख उर्फ बिट्टू औलख व अनिल चौहान अदालत में पेश नहीं हुए। अदालत ने दोनों के प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए हैं। साथ ही तीन दिसंबर को होने वाली अगली पेशी पर हाजिर होने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


सरकारी वकील ने बताया कि केस के अन्य सभी आरोपी सरबजीत सिंह साबा, सतिंदर सिंह धामा, बलजिंदर सिंह सोनू, दविंदर सिंह, हरविंदर सिंह व सुरजीत सिंह, हरमिंदर सिंह, पमरजीत सिंह चहल, हरजिंदर सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, जगजीत सिंह चाहल व दीप सिंह अदालत में हाजिर रहे। आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। बताया गया कि आरोपियों पर पहले ही आरोप तय हो चुके हैं। कुछ समय पहले अनूप सिंह काहलो को केस से डिस्चार्ज किया गया था। 2009 में भोला पर मुंबई के थाने में केस दर्ज हुआ था। इसकी सुनवाई मुंबई की अदालत में चल रही है। कुछ समय पहले मुंबई पुलिस भोला को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई थी। 
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि भोला व उसके साथियों को पुलिस ने 11 नवंबर 2013 को गिरफ्तार किया गया था। उस समय पुलिस ने आरोपियों से 18 करोड़ रुपये की नशीली वस्तुएं बरामद करने का दावा किया था। इस दौरान पता चला था कि उक्त गिरोह के लिंक विदेश से जुड़े थे। ईडी ने भोला की कई संपत्तियों को भी अटैच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed