{"_id":"5aeee6b24f1c1b62098b8910","slug":"drugs-racket-drugs-smuggling-on-indo-pak-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः BSF को फेंसिंग पार खेत में दबी मिली हेरोइन, अफीम और पाक सिम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः BSF को फेंसिंग पार खेत में दबी मिली हेरोइन, अफीम और पाक सिम
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sun, 06 May 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
नशे की तस्करी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ ने बीओपी डीटी मल के पास फेंसिंग पार खेत में दबी हेरोइन, अफीम और पाक की जोंग मोबाइल कंपनी का सिम कार्ड बरामद किया है। बीते तीन दिनों में बीएसएफ, एनसीबी और काउंटर इंटेलीजेंस सरहद से करीब दस किलो 345 ग्राम हेरोइन पकड़ चुकी है। बीएसएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर सुबह 11.30 बजे बीओपी डीटी मल के पास लगी फेंसिंग पार खेत में सर्च अभियान चलाया।
बार्डर पिल्लर नंबर-195/3 के पास, आईबी से 150 मीटर दूर, फेंसिंग से 2500 मीटर दूर, डीटी मल से 2800 मीटर दूर और पाक की पोस्ट सेफ अली शहीद से 1000 मीटर दूरी पर खेत में लगे ट्यूबवेल के पास जमीन में दबी हुई हेरोइन के आठ पैकेट मिले। उनका वजन चार किलो पांच सौ ग्राम था (एक पैकेट एक किलोग्राम और सात पैकेट पांच सौ ग्राम), पाक मोबाइल कंपनी जोंग का फोर जी का एक सिम कार्ड और 50 ग्राम अफीम बरामद हुई।
बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक उक्त खेत किसी रीना रानी के नाम पर है। बीएसएफ तफ्तीश कर रही है कि उक्त हेरोइन पाकिस्तान से किसने मंगवाई है। इसके अलावा शनिवार को नारकोटिक्स सेल कंट्रोल और बीएसएफ ने बीओपी शामेके के पास फेंसिंग पार खेत से चार किलो सात सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी गुप्त सूचना नारकोटिक्स सेल कंट्रोल के इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को मिली थी। बीएसएफ की मदद से फेंसिंग पार खेत से बरामद की गई।
विज्ञापन
‘हेरोइन के साथ अफीम मिलना गंभीर मामला’
खुफिया सूत्रों के मुताबिक हेरोइन के साथ पाक तस्करों की ओर से 50 ग्राम अफीम भेजना एक गंभीर मसला है। क्योंकि पाक तस्कर भारतीय तस्करों को तभी अफीम भेजते हैं, जब उनकी ओर से भेजी हेरोइन की कई खेप सही सलामत सरहद से क्रॉस हो चुकी हो। इसका मतलब जिन तस्करों ने डीटी मल पोस्ट के पास से पाक तस्करों से हेरोइन मंगवाई है, वो इससे पहले कई बार हेरोइन की बड़ी खेप आसानी से फेंसिंग पार खेतों से भारत ला चुके हैं। यही बात काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरिंदर सिंह सिद्धू भी कह चुके हैं कि हेरोइन की खेप सरहद से सही सलामत निकलने पर खुश होकर पाक तस्कर भारतीय तस्करों को अफीम या पिस्तौल तोहफे में भेजते हैं।