फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug traffickers arrested with 3 kg hashish by chandigarh crime branch

हिमाचल से लेकर आ रहे 3 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 18 May 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
drug traffickers arrested with 3 kg hashish by chandigarh crime branch
गिरफ्तार

हिमाचल से लाकर चंडीगढ़ और हरियाणा में तस्करी कर रहे एक तस्कर को 3 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।  क्राइम ब्रांच ने आरोपी से पुलिस ने 3.100 किलो चरस बरामद की गई है। पुलिस का कहना  है कि पकड़ी गई चरस की मार्केट में कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार काबू ड्रग तस्कर की पहचान मनीमाजरा के इंदिरा कालोनी निवासी वीरभान के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब 8.30 बजे क्राइम ब्रांच की टीम मनीमाजरा के माडर्न कांप्लेक्स के पास गश्त कर रही थी। तभी कलाग्राम लाइट प्वाइंट की तरफ  से आरोपी पैदल आता दिखा। आरोपी ने जैसे ही पुलिस टीम को देखा तो पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसको काबू कर लिया। वीरभान के पास एक थैला था। उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 3.1 किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी चरस के सेवन करने का आदि है। पूछताछ के दौरान आरोप ने बताया है कि वो चरस हिमाचल प्रदेश के मनाली और रामपुर से लाता था। जिसको वो चंडीगढ़ और हरियाणा ढाबों में देता था। आरोपी शहर में चरस ड्रग तस्करों को आगे बेचने  के लिए देता था। पुलिस बता रही है कि आरोपी बस के रास्ते ही ड्रग लाता था व पिछले करीब 4 महीनों में 8-10 बार ला चुका है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी वीरभान को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed