{"_id":"56e2c6bd4f1c1b6c088b4570","slug":"drug-supplier-arrested-by-crime-branch-team-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच ने एक किलो चरस के साथ युवक को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम ब्रांच ने एक किलो चरस के साथ युवक को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 12 Mar 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच की टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने 1 किलो 20 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीमाजरा के इंदिरा कालोनी निवासी प्रवीन (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी प्रवीन शहर में चरस सप्लाई कर रहा है। सूचना के अधार पर पुलिस टीम ने इंदिरा कालोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास नाकेबंदी कर दी। जैसे ही प्रवीण वहां पहुंचा पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की तलाशी में उससे एक लिफाफा बरामद हुआ। पुलिस ने जब चैक किया तो उसमें से 1 किलो 20 ग्राम चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के मनाली से लेकर आता था और यहां कालोनियों में और कुछ छात्रों को सप्लाई करता था। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन