{"_id":"57ade7f64f1c1bb17cee4483","slug":"drug-smuggling-arrested-with-160-drug-injections-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में ड्रग स्मगलिंग, 160 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में ड्रग स्मगलिंग, 160 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक काबू
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Aug 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए ड्रग तस्कर
- फोटो : file photo demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ आपरेशन सेल टीम ने सेक्टर 43 से युवक को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने 160 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। जबकि मौके से आरोपी के साथ दो उसके साथी मौके से भागने में कामयाब
रहे। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के जिला नवांशहर के गांव दुदहला के रहने वाले बलजीत सिंह (26) के रुप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आपरेशन सेल की टीम ने शुक्रवार सुबह सेक्टर 43 बस स्टैंड के पास नाका लगा कर आने जाने वाले लोगों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बस स्टैंड की तरफ से आरोपी हाथों में थैला लिए आ रहा था। सामने पुलिस पार्टी को देखकर घबरा कर वो वापस मुड़कर वापस चलने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसको पकड़ा और जब उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें 160 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।
इतनी बड़ी तादात में नशीले टीकों के मिलने के बाद पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके साथ दो और युवक थे लेकिन पुलिस को देखकर वो पहले ही भाग गए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी एक इंजेक्शन को 200 रुपये तक नशेडि़यों को बेचते थे। पुलिस आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।