{"_id":"4542380932d172ebb92caa9242679b69","slug":"drug-smuggler-arrested-in-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी छोड़ करने लगा नशे की सप्लाई, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी छोड़ करने लगा नशे की सप्लाई, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Wed, 28 Jan 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए तक पढ़ाई करने के बाद दिल्ली में नौकरी छोड़कर नशे की सप्लाई करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने नशीले कैप्सूलों के साथ काबू किया है। आरोपी हिमाचल का रहने वाला है।
विज्ञापन
जानकारी देते थाना प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक दिल्ली से चार हजार नशीले कैप्सूल की खेप लेकर पंजाब आ रहा है। इस आधार पर एएसआई गुरबचन सिंह के नेतृत्व में चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित गांव जनेतपुर के पास नाकेबंदी की गई।
विज्ञापन
जिस दौरान एक युवक बस से उतर कर भागने लगा। आरोपी को काबू कर उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें चार हजार नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह यह खेप दिल्ली से लेकर आ रहा था। जो उसने पंजाब व हिमाचल में सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अजय कुमार (23) उर्फ मंजू पुत्र मंगत राम निवासी गांव दिनी रहत जैत थाना इंदौरा जिला कांगड़ा, हिमाचल के रुप में हुई है। पुलिस आरोपी को कल अदालत में पेश करेगी।