{"_id":"57414f4f4f1c1b1d16690785","slug":"drug-racket-drug-smuggling-drug-smugglar-punjab-bsf-punjab-intelligence-bureau-punjab-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ की हेरोइन, पाक सिम और मोबाइल समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 करोड़ की हेरोइन, पाक सिम और मोबाइल समेत एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Tue, 24 May 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
पंजाब बीएसएफ ने दबोची 25 करोड़ की हेरोइन, प्रेस कांफ्रेंस में अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाका लगाकर बीएसएफ जवानों ने एक युवक को 25 करोड़ की 5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उससे पाकिस्तानी सिम और मोबाइल भी बरामद हुआ। पंजाब के बटाला में कलानौर में बीएसएफ और इंटेलिजेंस ब्यूरो ने यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया।
गुप्त सूचना मिली थी कि आज भारी मात्रा में हेरोइन की डिलीवरी होने वाली है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम में रोसा पोस्ट के मेन गेट के बाहर नाका लगाया। इसके दौरान एक संदिग्ध युवक को तलाश के लिए रोका गया। जैसे ही टीम तलाशी लेने लगी, वह बिगड़ गया।
अनहोनी की आशंका से जवानो ने उसे घेरकर तलाशी ली तो उससे हेरोइन के पैकेट बरामद हुए। एक सिम और मोबाइल भी मिला। जांच करने पर सिम पाकिस्तान का निकला। इसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया। युवक का नाम हरजिन्द्र सिंह सन्नी पुत्र मोहन सिंह निवासी सराय अमानत खां जिला तरनतारन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर गुरिन्द्रपाल सिंह नागरा का कहना है कि आरोपी युवक से पूछताछ की गई है। उसने बताया कि वह गुरलाल सिंह लाली निवासी होशियार नगर थाना घरिंडा को यह हेरोइन डिलीवर करने जा रहा था।