फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drug racket, 3 nigerian arrested with heroine of 7 lakh

ड्रग रैकेटः 7 लाख की हेरोइन समेत 3 नाइजीरियन गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2015 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Sep 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
drug racket, 3 nigerian arrested with heroine of 7 lakh

क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो नाइजीरियन को सात लाख के हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को पेशी के दौरान पहले गिरफ्तार आरोपी को जेल व शनिवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड में भेज दिया गया।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच इंसपेक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि  आरोपियों की पहचान डेनिस, ओकॉवे व जॉन सजी निवासी नाइजीरिया के रूप में हुई है। इसमे पुलिस ने डेनिस को सेक्टर-31 एरिया से 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि, दोनों अन्य आरोपियों को सेक्टर-17 एरिया से 35-35 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एक आरोपी से वीजा बरामद
क्राइम ब्रांच के पूछताछ में एक नाइजीरियन के पास से वीजा बरामद किया गया। लेकिन, उस वीजा पर कोर्ट केस की लिखावट का मुहर लगा है। जबकि, दोनों अन्य आरोपियों के नाम का कोई वीजा या पासपोर्ट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस वीजा पासपोर्ट की जांच पड़ताल में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे जुड़े थे नशे के व्यापार से आरोपी

drug racket, 3 nigerian arrested with heroine of 7 lakh

पुलिस रिमांड में आरोपियों ने पिछले दस साल से नशे का व्यापार करने की बात कबूली है। उन्होंने बताया कि वे पहले भी कई बार चंडीगढ़ में नशा सप्लाई करने आ चुके हैं। वे कुछ नशेड़ियों से संपर्क बनाकर सप्लाई करके निकल जाते थे।

आरोपियों से दिल्ली, पंजाब बार्डर से हेरोइन सप्लाई को रोकने की कोशिश की जा रही है। इन आरोपियों द्वारा बार्डर एरिया से सप्लाई चंडीगढ़ में किया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
- गुरमुख सिंह, इंसपेक्टर क्राइम ब्रांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed