अवैध संबंधों के शक में पत्नी को चाकू से गोदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंध के शक में रविवार देर रात पति ने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वहीं बाद में चाकू मारकर खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। वारदात चंडीगढ़ में घटी। फिलहाल आरोपी सेक्टर-31 थाना पुलिस की हिरासत में है।
वारदात फैदा गांव में रविवार देर रात को हुई। फैदा निवासी राकेश की घर में अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। इस दौरान बात इतनी बिगड़ गई कि राकेश ने पत्नी रूमा के पेट पर दाईं ओर चाकू घोंप दिया। हमले के बाद रूमा जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी। इसके बाद आरोपी राकेश ने खुद के पेट में भी चाकू घोंप दिया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जीएमसीएच-32 में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रूमा की मौत हो गई। जबकि आरोपी राकेश का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी राकेश फैदा में ही एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी हाउस वाइफ थी।
शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है
सेक्टर-31 कार्यवाहक थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि राकेश परिवार के साथ कई सालों से फैंदा गांव में रहता है। शादी के कुछ वर्ष बाद दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। राकेश को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है।
इसी बात पर वह पत्नी से अक्सर झगड़ता रहता था। इसी तरह बहस में दोनों रविवार को देर रात उलझ गए। बात बढ़ने पर गुस्से में राकेश ने पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
चार साल पहले हुई थी शादी: पुलिस के अनुसार दोनों की चार साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। बेटी की उम्र ढाई साल और बेटे की उम्र एक साल बताई जा रही है। शक और गुस्से में आरोपी राकेश ने खुद के साथ बच्चों की भी दुनिया उजाड़ दी।