फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   domestic dispute: daughter in law push to father in law died

विधवा बहू ने दिया धक्का, दम तोड़ गया ससुर

Tue, 10 Feb 2015 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 10 Feb 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
domestic dispute: daughter in law push to father in law died

पति की मौत के बाद से ससुरालवालों के साथ चल रहे विवाद के चलते एक विधवा महिला की अपने ससुर के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान महिला ने अपने ससुर को धक्का दे दिया।

विज्ञापन


इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गया। परिजनों ने जगजीत नगर निवासी दलजीत सिंह को निजी अस्पताल दाखिल कराया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सदर की पुलिस ने दलजीत की पत्नी सुखदेव कौर की शिकायत पर उसकी बहू सुखजिंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना सदर में तैनात जांच अधिकारी हरमीत सिंह के अनुसार आरोपी महिला सुखजिंदर की शादी साल 2002 में मृतक दलजीत सिंह के बेटे जसवंत सिंह के साथ हुई थी। 2011 में जसवंत की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला फरार

domestic dispute: daughter in law push to father in law died

दलजीत सिंह का आरोप था कि सुखजिंदर कौर ने ही उनके बेटे की हत्या की है। सुखजिंदर पर मामला दर्ज कराने के लिए उसकी अदालत में शिकायत अभी विचाराधीन थी।

शनिवार को अदालत में पेशी भुगतने के बाद सब लोग घर वापस आ गए। इसी दौरान उसकी ससुर दलजीत सिंह के साथ कहासुनी हो गई, लेकिन मामला शांत हो गया। रविवार को दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। इस दौरान उसने अपने ससुर दलजीत सिंह को धक्का दिया।

इससे वह बेड पर गिरकर बेहोश हो गया। उसके बाद आरोपी महिला वहां से फरार हो गई। दलजीत की पत्नी सुखदेव कौर ने किसी तरह उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया।

वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरमीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापामारी की थी, लेकिन आरोपी महिला फरार हो गई। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed