फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctors’ Panel Terminated 10 Yr Girl’s Pregnancy

पिता ने बच्ची से की हैवानियत, अब हुआ बच्ची का गर्भपात

Sat, 20 May 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 20 May 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Doctors’ Panel Terminated 10 Yr Girl’s Pregnancy
बच्ची का हुआ गर्भपात - फोटो : Demo Pic
पिता की हैवानियत का शिकार बनी 10 साल की बच्ची गर्भपात कराया गया। सौतेले बाप की हैवानियत की शिकार हुई बच्ची का 48 घंटे से अधिक चली प्रक्रिया के बाद गर्भपात कर दिया गया।
विज्ञापन


पीजीआईएमएस के एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम की निगरानी में यह प्रक्रिया पूरी हुई। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अभी सामान्य है। जल्द ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं, बच्ची की मां अपने पति के रिहाई की मांग कर रही है। ऐसे में अब बच्ची के भविष्य को लेकर सीडब्ल्यूसी की टीम गहनता से विचार कर रही है।
विज्ञापन


 शुक्रवार को तकरीबन डेढ़ से दो बजे के बीच पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के वार्ड दो में डॉक्टरों ने बच्ची का गर्भपात कर दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि गर्भपात के लिए बच्ची को कृत्रिम दर्द शुरू करने के लिए दवा दी गई थी। गर्भपात कराने में 48 घंटे से अधिक का समय लगा। सामान्य महिलाओं के मामले में 24 घंटे तक का ही समय लगता है। डॉक्टरों की मानें तो फिलहाल बच्ची ठीक है। उसे वार्ड के स्पेशल रूम में पुलिस की सुरक्षा में शिफ्ट कर दिया गया है। बच्ची और परिवार की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बेटी के साथ पति की चिंता कर रही मां

Doctors’ Panel Terminated 10 Yr Girl’s Pregnancy
बच्ची का हुआ गर्भपात - फोटो : Demo Pic
बच्ची के अब मां के पास रहने या न रहने को लेकर पीड़िता की मां की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके लिए सीडब्ल्यूसी रोहतक के चेयरमैन ने महिला के बिहार स्थित पैतृक गांव से उसकी रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों की चिंता यह भी है कि बच्ची की मां अपनी बेटी के बजाए आरोपी पति की रिहाई की मांग क्यों कर रही है।

चेयरमैन डॉ. राज सिंह सांगवान ने बताया कि पीड़िता की मां लगातार पति को छोड़ने के लिए गुहार लगा रही है। अब सीडब्ल्यूसी निर्णय करेगी कि बच्ची को बेहतर जीवन कैसे दिया जाए? इसके लिए बिहार में सीतामढ़ी जिले की सीडब्ल्यूसी को मेल किया गया है। पीड़िता के परिवार की सामाजिक परिवेश संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। इसके आने के बाद ही तय होगा कि बच्ची को मां के पास छोड़ा जाएगा या किसी अन्य को जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed