महिला कर्मियों को रात 11.30 बजे बुलाया... भुगता नतीजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित प्रशासनिक ब्लॉक में दो महिला कर्मचारियों के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाने के बाद हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि अधिकारी का तबादला होने पर ही मामला देर शाम शांत हो पाया।
मंगलवार दोपहर को पीयू की एस्टेब्लिशमेंट ब्रांच की दो महिला कर्मचारी ऑडिटर के पास फाइल क्लीयर करवाने पहुंचीं थीं। काफी देर इंतजार के बाद भी जब ऑडिटर ने समय न दिया तो कहासुनी हो गई।
महिला कर्मचारियों का आरोप है कि ऑडिटर ने उन्हें कहा कि वह रात 11.30 बजे तक बैठा है तब तक आ जाएं। इस पर महिला कर्मचारी भड़क गईं।
पीयू प्रशासन के अधिकारी को हटाने के निर्देश
मामले की जानकारी मिलते ही पीयू नॉन टीचिंग एसोसिएशन के सदस्य भी पहुंच गए। पीयू कर्मचारियों ने ऑडिटर के कमेंट को लेकर रजिस्ट्रार दफ्तर के बाहर काफी देर हंगामा भी किया। मामला बढ़ता देख पीयू के आला अधिकारी भी पहुंच गए।
कई घंटे तक चले ड्रामे के बाद रजिस्ट्रार ने महिलाओं पर कमेंट करने वाले ऑडिटर को हटाने के आदेश जारी कर मामले को शांत किया। मामले में पीयू नॉन टीचिंग एसोसिएशन प्रधान दीपक कौशिक ने कहा कि कर्मचारियों की मांग पर ऑडिटर पर कार्रवाई कर दी गई है।