फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   disgusting, rape with stepdaushter in ratia

घर में अकेली देख बाप ने नाबालिग बेटी के साथ किया रेप

Sun, 12 Jun 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया(हरियाणा) Updated Sun, 12 Jun 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
disgusting, rape with stepdaushter in ratia
रेप - फोटो : demo pics

यहां के एक गांव में सौतेले बाप नाबालिग बेटी के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित लड़की की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को 13 वर्षीय लड़की को गंभीर अवस्था में रतिया के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


नाबालिग लड़की की मां ने बताया कि 14 साल पहले पंजाब के रयोंद में उसका विवाह हुआ था। एक लड़की के जन्म के कुछ समय बाद ही उसके पति का सांप के काटने से निधन हो गया। इसके बाद भूना के एक गांव में उसने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता की मां ने बताया कि उसका दूसरा पति मजदूरी करता है।
विज्ञापन


करीब 15 दिन वह अपने मायके किसी काम से गई थी और बेटी को स्कूल से छुट्टी दिलाकर घर छोड़ गई थी। उस समय उसके अन्य भाई-बहन स्कूल गए हुए थे। इस दौरान उसके पति ने उसकी बेटी के साथ दुराचार किया और किसी को बताने पर मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां का आरोप है कि जब वह घर आई तो उसकी लड़की रोते हुए उससे लिपट गई। जब कारण पूछा तो बताया कि उसे बुखार है। इस दौरान लड़की डरी सहमी रहने लगी और उसके पेट में दर्द रहने लगा। वीरवार शाम को पंजाब में रहने वाली लड़की की मौसी ने घर आकर लड़की से बात की तो उसने पूरी कहानी बताई। इसके बाद लड़की को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।


महिला थाना फतेहाबाद की इंचार्ज पुष्पा सिहाग ने रतिया पहुंचकर पीड़िता और उसकी मां के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed