फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dirty pictures of student put on facebook by friend

सहेली की अश्लील फोटो ली..और फेसबुक पर डाली

Wed, 22 Apr 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Wed, 22 Apr 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
dirty pictures of student put on facebook by friend

पहले सहेली ने अपने परिजनों की मदद से नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर खींच लीं फिर ब्लेकमैल करने की नियत से रूपये मांगे।

विज्ञापन


नहीं मिलने पर छात्रा के नाम से फर्जी आईडी बनाई और अश्लील फोटो को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर डाल दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित छात्रा ने युपी में रहने वाले अपने परिजनों को यह जानकारी दी। यह सनसनीखेज मामला हरियाणा के सोनीपत का है।
विज्ञापन


सोनीपत में पढ़ने वाली काशीपुर निवासी छात्रा की उसकी सहेली ने अपने परिजनों की मदद से नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक तस्वीर खींच लीं। बाद में 10 लाख रुपये नहीं देने पर तस्वीरों को फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर डाली तस्वीरें

dirty pictures of student put on facebook by friend

छात्रा के पिता ने दो बहनों और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उज्जैन क्षेत्र निवासी व्यक्ति की पुत्री सोनीपत के एक कॉलेज में पढ़ती है और वहीं हॉस्टल में रहती है।

कुछ माह पहले कॉलेज से ही एमसीए कर रही हरियाणा के विटना कालोनी, पिंजौर, पंचकूला निवासी एक छात्रा की मित्रता हो गई। इस दौरान दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हुआ। पीड़ित छात्रा कई बार काशीपुर आई और आरोपी छात्रा भी कई बार उसके घर गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी छात्रा पीड़ित को अपने घर ले गई जहां उसने अपनी बहन और पिता के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया।

फिर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं और 10 लाख रुपये नहीं दिए तो उसकी तस्वीरें फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर डाल दिया। फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed