{"_id":"656d60dc6f803950fc000ed8","slug":"diamond-jewelery-worth-crores-was-looted-from-jeweler-coming-by-train-in-sangrur-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: ट्रेन में आ रहे बठिंडा के व्यापारी से करोड़ों की लूट, पुलिस की नाकाबंदी देख जेवर फेंक हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda: ट्रेन में आ रहे बठिंडा के व्यापारी से करोड़ों की लूट, पुलिस की नाकाबंदी देख जेवर फेंक हुए फरार
Mon, 04 Dec 2023 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:47 AM IST
सार
लूटे गए हीरे जेवरात की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। जब लुटेरे कार पर सवार होकर बठिंडा की तरफ आ रहे थे तो रास्ते में हाईवे पर पुलिस की सख्त नाकाबंदी देखकर आरोपी लूटे हुए जेवर फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगरूर में ट्रेन से आ रहे एक ज्वेलर से बीती रात करोड़ों के हीरे जेवरात लूट लिए गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी कार में फरार हो गए। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि लूटे गए हीरे जेवरात की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। जब लुटेरे कार पर सवार होकर बठिंडा की तरफ आ रहे थे तो रास्ते में हाईवे पर पुलिस की सख्त नाकाबंदी देखकर आरोपी लूटे हुए जेवर फेंक कर फरार हो गए।
सूत्रों के अनुसार, पांचों लुटेरे फरार होने में कामयाब हो गए लेकिन पुलिस को इनकी भनक लग चुकी है कि ये कहां के रहने वाले है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए अबोहर फाजिल्का की तरफ छापामरी की जा रही है। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एसपीडी इस मामले के बारे में दोपहर को मीडिया को पूरी जानकारी देंगे।