{"_id":"576424d84f1c1b4c0511bbe1","slug":"diagnostic-center-owner-arrested-in-fake-fitness-certificates-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सर्टिफिकेट जारी किया, डायग्नोस्टिक सेंटर मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी सर्टिफिकेट जारी किया, डायग्नोस्टिक सेंटर मालिक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हजार रुपये लेकर फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के आरोप में पुलिस ने डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
आरोपी डड्डूमाजरा निवासी सुनील कुमार सेक्टर-45 में एएलपीएस नाम का डायग्नोस्टिक सेंटर चलाता है। सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ डायरेक्टर हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की ओर से शिकायत दी गई थी। पुलिस ने आरोपी के सेंटर का रिकार्ड, कंप्यूटर, सर्टिफिकेट जारी करने के लिए प्रयोग की जाने वाली स्टैंप कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विदेश जाने के के लिए बनवाया सर्टिफिकेट
पुलिस जांच में सामने आया कि सुनील ने 2015 में कजहेड़ी निवासी पवन कुमार को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया था। पवन ने यह सर्टिफिकेट दो हजार रुपये देकर लिया। पवन ने जब यह सर्टिफिकेट डॉक्टर को दिखाया तो उसे पता चला की यह फर्जी है। उसने इस बात की शिकायत डायरेक्टर हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर को दी। जांच के बाद पाया गया कि सुनील कुमार ने जालंधर से डिप्लोमा किया है और वह मेडिकल एग्जामिनेशन करने और मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने की योग्यता ही नहीं रखता है।
विज्ञापन
सके बाद डायरेक्टर हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की तरफ से शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में कानूनी राय लेने के बाद सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पता लगाएगी कि उसने और कितने लोगों को अब तक जाली सर्टिफिकेट जारी किए हैं।