फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   dera sacha sauda, dera sexual harrasment case, gurmeet ram rahim, dera rape case, sirsa, highcourt

साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में CBI को हाईकोर्ट से कड़ी फटकार

Thu, 01 Sep 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Sep 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
dera sacha sauda, dera sexual harrasment case, gurmeet ram rahim, dera rape case, sirsa, highcourt
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में साधुओं को ईश्वर से मिलाने के नाम पर नपुंसक बना दिए जाने के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से कड़ी फटकार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


सीबीआई की ओर से मंगलवार को इस मामले की जांच को लेकर सातवीं सीलबंद स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट के जस्टिस आरके जैन की बेंच के समक्ष पेश की गई। इसे बेंच ने रिकॉर्ड पर लेते हुए सीबीआई से पूछा कि इस मामले में जांच पूरी क्यों नहीं की जा रही। जस्टिस जैन ने सीबीआई को साफ कर दिया कि अब और समय नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सीबीआई को जांच पूरी करने का अंतिम अवसर देते हुए मामले की सुनवाई 30 नवंबर तय कर दी। सीबीआई से कहा गया है कि वह 30 नवंबर को इस मामले की फाइनल जांच रिपोर्ट दाखिल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 साधुओं को नपुंसक बनाने का आरोप

dera sacha sauda, dera sexual harrasment case, gurmeet ram rahim, dera rape case, sirsa, highcourt
डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम - फोटो : Bureau
उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा के एक साधु हंसराज चौहान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि डेरा सच्चा सौदा में ईश्वर से मिलवाने के नाम पर साधुओं को नपुंसक बनाया जा रहा है।

याचिकाकर्ता की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया कि डेरे ने उसे भी नपुंसक बना दिया है और उसकी तरह डेरे में लगभग 400 साधुओं को नपुंसक बनाया गया है। हंसराज चौहान की इस याचिका पर हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी, जो अब तक जारी है।
----------------------------
डबल बेंच से नहीं मिली थी राहत 
इस मामले की सीबीआई जांच कराने के हाईकोर्ट के एकल बेंच के फैसले के खिलाफ डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम ने हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील दाखिल कर सीबीआई जांच के फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने डेरा मुखी को इस बारे में कोई राहत नहीं दी और सीबीआई को जांच जारी रखने के आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed