{"_id":"38ae6d8a19ed4e17f86b05f6fe35144e","slug":"demand-of-half-million-ransom-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्चीस लाख की फिरौती मांगने वाला काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पच्चीस लाख की फिरौती मांगने वाला काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 13 Nov 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
फेज-1 स्थित एक इमीग्रेशन कंपनी के मालिक से 25 लाख की फिरौती मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान राम बिलास के रूप में हुई है। वह सेक्टर-43 स्थित बीएसएनएल कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वह नौ साल पहले उक्त कंपनी में ही काम करता था। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
इमीग्रेशन कंपनी के मालिक राकेश रिखी ने थाना फेज-11 को इस बारे में शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उसका घर सेक्टर-48 में स्थित है। कुछ दिन पहले पांच-छह व्यक्ति घर पर आए थे। उन्होंने अपने आप को प्रेस वाले बताकर उसको धमकाया। साथ ही कहा था कि सोने के गहने या मोटी रकम देकर उनकी सेवा पानी करें।
विज्ञापन
उन्होंने यह बात किसी को भी नहीं बताई। इसके कुछ दिन बाद उसके घर पर अज्ञात व्यक्ति की तरफ से एक पत्र फें का गया। पत्र में धमकी दी गई कि अगर उन्हें 25 लाख रुपये कैश न दिया गया तो उसे परिवार समेत मार देंगे। इस पर उन्होंने थाना फेज-11 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
वहीं, एसएसपी के आदेश पर एक जांच टीम गठित की गई। थाना फेज-11 के एसएचओ की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने सेक्टर-43 बीएसएनएल कॉलोनी निवासी रामबिलास (36) को गिरफ्तार किया।