फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   delhi girls raped in ludhiana hotel by friends

इवेंट मैनेजमेंट के लिए सहेली संग आई थी युवती, साथियों ने लूट ली दोनों की अस्मत

Wed, 21 Feb 2018 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 21 Feb 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
delhi girls raped in ludhiana hotel by friends
Gang-rape
युवती और उसकी सहेली एक इवेंट मैनेज करने के लिए दिल्ली से आई थी, लेकिन साथियों का नीयत डोल गई और उन्होंने दोनों के साथ रेप कर डाला। घटना पंजाब के लुधियाना की है। दो छात्राओं के साथ उन्हीं के साथियों ने फिरोजपुर रोड स्थित एक होटल के कमरे में नशीली गोली खिलाकर दुराचार किया। छात्राओं ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


थाना सराभा नगर की पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर गाजियाबाद के राम पार्क एक्सटेंशन शिवांग और मथुरा के गांव देयगाऊ निवासी यशपाल के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस पीड़ित छात्राओं का मेडिकल करवाकर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


छात्रा की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह दिल्ली के एक कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा है। इसके अलावा वह अपना खर्च चलाने के लिए इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है और बड़ी शादियों में वैडिंग प्लानर का काम करती है। लुधियाना के एक होटल में शादी थी और उसे व उसकी सहेली को इवेंट मैनेजमेंट के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस व्यक्ति ने उन्हें बुलाया था उसी ने ही उनकी टिकट और होटल का कमरा बुक कराया था। उसी व्यक्ति ने उनके साथ काम करने के लिए आरोपियों को वहां बुलाया। 18 फरवरी की रात को वह शादी समारोह से वापस होटल में आई। होटल में उनके कमरे का लॉक खराब हो गया तो उन्होंने होटल प्रबंधक को इसकी जानकारी दी।

मास्टर चाबी से भी ताला नहीं खुला तो वह आराम करने के लिए आरोपियों के कमरे में चली गई। वहां दोनों की तबीयत खराब हो गई तो आरोपी यशपाल ने खुद को मेडिकल का स्टूडेंट बताकर उन्हें एक दवा दी। दवा खाने के कुछ समय बाद वह सो गई। जब उठी तो उन्हें शक हुआ। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसकी सहेली के साथ भी रेप किया।


उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसीपी पश्चिमी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों छात्राओं ने अपने साथ दुराचार होने की बात कहीं है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित छात्राओं की मेडिकल जांच कराई जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी आरोपी फरार है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed