{"_id":"59dfb1014f1c1b7a548b708c","slug":"death-of-a-young-man-in-suspicious-condition-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टे की सूचना पर पहुंची पुलिस, युवक ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टे की सूचना पर पहुंची पुलिस, युवक ने 11वीं मंजिल से लगाई छलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली/अबोहर
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
death
टीडीआई सिटी में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। सट्टा खेलने की सूचना पर पुलिस दबिश देने वहां पहुंची थी। इस दौरान युवक ने टीटीआई सिटी की 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान अनुराग राणा निवासी अबोहर के रूप में हुई है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा। दूसरी तरफ अबोहर निवासी मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की साजिश के तहत हत्या की गई। वह सुसाइड नहीं कर सकता था। उन्होंने इस संबंध में सरकार से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह सीएम कैप्टन से मिलकर जांच करवाने की मांग करेंगे।
परिवार वालों के मुताबिक, अनुराग वहां पर कारोबार करता था। मंगलवार शाम को वह अपने फ्लैट पर इंडिया और आस्ट्रेलिया का टी-20 मैच देख रहा था। इस दौरान पुलिस ने मैच पर सट्टा लगने की सूचना पर टीडीआई सिटी में दबिश दी। परिवार वालों का कहना है कि जैसे ही पुलिस के पहुंचने पर फ्लैट में रह रहे युवकों में हड़कंप मच गया। परिवार वालों का आरोप है कि उन्हें संदेह है कि इस दौरान उनके बेटे को किसी ने धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि उसके साथ रहने वाले युवकों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उनका कहना है कि बुधवार को उन्हें बलौंगी थाने की पुलिस का फोन आया। उन्होंने बताया कि लड़के की मौत हो गई। वह वहां पर गए। वहीं, उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके दो साथी को अपनी हिरासत में लिया है। इनसे एक मोबाइल व लैपटॉप भी बरामद किया है। साथ ही बलौंगी थाने में केस दर्ज किया है। हालांकि इस मामले जब मामले के जांच अधिकारी मोहल लाल से संपर्क किया तो उनका फोन बंद आ रहा था। वहीं, बलौंगी थाने के एसएचओ मनजीत सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है।