फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   deadly attack on factory owner by robbers, run away with cash bag and fortuner car

फैकट्री मालिक से लूट ले गए लाखों और फॉर्च्यूनर, शातिर तरीके से हमला

Wed, 28 Dec 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(पंचकूला)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(पंचकूला) Updated Wed, 28 Dec 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
deadly attack on factory owner by robbers, run away with cash bag and fortuner car
फैकट्री मालिक पर हमला करके लूटा पैसा
चार युवक आए, फैकट्री मालिक पर पीछे से हमला किया और 3 लाख रुपये से भरा बैग और उसकी फॉर्च्यूनर लेकर फरार हो गए। वारदात कुराली में अंजाम दी गई। सिसवां मार्ग स्थित पार्षद की एक फैक्ट्री से मंगलवार शाम लुटेरे फैक्ट्री मालिक से लाखों की नगदी और फॉर्च्यूनर कार लेकर फरार हो गए। लुटेरों का पीछा कर रहे एक कर्मचारी का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


वारदात फैक्ट्री बंद करने के दौरान हुई। लुटेरों के हमले में फैक्ट्री मालिक सौरव गुप्ता घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, सिसवां रोड स्थित फीड फैक्ट्री में लूट की वारदात मंगलवार को देर शाम हुई। सौरव फैक्ट्री को बंद कर जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वह देर शाम फैक्ट्री को बंद करके जाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर को स्टार्ट कर दिया था ताकि वह गर्म हो जाए। इस दौरान जब वह फैक्ट्री के अंदर से कैश और अन्य समान लेने के लिए चले गए। सौरव ने बताया कि जब वह फैक्ट्री से बाहर निकलने लगे तो चार युवक (जो कि सरदार थे) उनके पीछे आ गए और बहसबाजी करने लगे। जब युवकों से बहसबाजी का कारण पूछा तो एक ने डंडे से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाया तो फैक्ट्री का कर्मचारी नंदलाल उन्हें बचाने के लिए आया। इस दौरान लुटेरों में से एक ने किरच से उसके सिर पर हमला कर दिया, इससे कर्मचारी घायल हो गया।

रोकने की कोशिश की तो गाड़ी में डाल लिया

deadly attack on factory owner by robbers, run away with cash bag and fortuner car
फैकट्री मालिक पर हमला करके लूटा पैसा
सौरव ने बताया कि इसी दौरान लुटेरे उनके हाथ से कैश वाला बैग छीनकर बाहर निकले और स्टार्ट खड़ी उनकी फॉर्च्यूनर में सवार होकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जब उनकी फैक्ट्री का कर्मचारी नंदलाल ने कार तक लुटेरों का पीछा कर रोकने की कोशिश की तो लुटेरों ने गाड़ी में उसे डाल लिया और साथ ले गए। चारों लुटेरे फॉर्च्यूनर से सिसवां की ओर भाग गए। सौरव ने बताया कि बैग में तीन लाख रुपये थे।

डीआईजी रोपड़ रेंज खुद मौके पर पहुंचे
घायल सौरव गुप्ता, जो स्थानीय पार्षद गौरव गुप्ता के भाई हैं, ने इस वारदात के बारे में तुरंत परिवार और पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। कुछ समय बाद डीएसपी लखवीर सिंह और डीआईजी रूपनगर गुरशरण सिंह संधू भी मौके पर पहुंच गए व पूरी जानकारी हासिल की।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
इस दौरान पुलिस ने फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली और उसकी मदद से जांच शुरू कर दी है। कैमरों में लुटेरों की तस्वीरें कैद हो गई हैं। इसकी मदद से पुलिस लुटेरों की पहचान करने में जुट गई है और पुलिस ने चारों तरफ नाके लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed