फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead dodies of girl and boy found hanging from tree in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर में बड़ी वारदात: प्रेमी जोड़े की हत्या कर लाशें पेड़ पर लटकाईं, ऑनर किलिंग से जोड़ पुलिस जांच में जुटी

Mon, 18 Apr 2022 08:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Apr 2022 08:10 PM IST
सार

जसविंदर ने बताया कि उसका भाई गांव हबीबके की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। सोमवार सुबह उन्हें किसी ने सूचित किया कि लखविंदर और लड़की की लाश गांव हस्ते में नहर के किनारे एक पेड़ से लटक रही है।

विज्ञापन
Dead dodies of girl and boy found hanging from tree in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजपुर के सीमांत गांव हस्ते के नजदीक एक प्रेमी जोड़े की हत्या कर दोनों की लाश नहर किनारे एक पेड़ से लटका दी। सोमवार सुबह पेड़ से दोनों की लटकती लाश देख गांव में दहशत फैल गई। सूचना पाकर थाना सदर पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची और लाशों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस इस वारदात को ऑनर किलिंग के रूप में भी देख रही है। इसकी वजह है कि यह दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। उधर, डीएसपी सतविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द आरोपी का सुराग लगा लिया जाएगा। इस मामले की ऑनर किलिंग से जोड़कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ममदोट के सीमांत गांव हजारा सिंह वाला निवासी जसविंदर सिंह ने कहा कि उसका छोटा भाई लखविंदर सिंह (लगभग 19 साल आयु) रविवार रात दस बजे किसी को बिना बताए चला गया। देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई पर कहीं सुराग नहीं लगा। रात को फिरोजपुर के सीमांत गांव हबीबके से लड़की वालों का फोन आया कि लखविंदर उनकी बेटी को लेकर भाग गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जसविंदर ने बताया कि उसका भाई गांव हबीबके की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। सोमवार सुबह उन्हें किसी ने सूचित किया कि लखविंदर और लड़की की लाश गांव हस्ते में नहर के किनारे एक पेड़ से लटक रही है। जसविंदर का आरोप है कि दोनों की हत्या कर लड़की के परिजनों ने लाश पेड़ से लटकाई है।

लखविंदर की मां सुमित्रा और बहन किरणा रानी का कहना है कि इनका पिछले दो साल से एक-दूसरे से प्रेम-प्रसंग था। दोनों परिवारों को इनके प्रेम-प्रसंग की जानकारी थी। लखविंदर के परिजनों का कहना है कि लड़की वालों के घर रिश्ते संबंधी बातचीत की थी। लड़की वाले आनाकानी कर रहे थे।


दूसरी तरफ वारदात स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिस तरह दोनों की लाशें पेड़ से लटक रही है, इससे प्रतीत होता है कि किसी ने इनकी हत्या कर लटकाया है। पेड़ पर लड़का तो चढ़ सकता है लेकिन लड़की का चढ़ना मुश्किल है। एक तो पेड़ की मोटाई बहुत ज्यादा है दूसरा पेड़ नहर के किनारे है। इसलिए लड़की का पेड़ पर चढ़ना कठिन है। चुनरी के फाड़ कर लटकाया गया है। पास ही उनकी बाइक खड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed