फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of youth found in Government School in Bathinda

Punjab News: सरकारी स्कूल में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Mon, 03 Oct 2022 05:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Oct 2022 05:17 PM IST
सार

थाना तलवंडी साबो के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पता चलेगा कि मौत के असली कारण क्या हैं।

विज्ञापन
Dead body of youth found in Government School in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बठिंडा जिले के तलवंडी साबो से आप विधायक बलजिंदर कौर के गांव जगा राम तीर्थ में स्थित सरकारी स्कूल में सोमवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक युवक की पहचान मनप्रीत सिंह (20) के तौर पर हुई है। वहीं युवक के शव को देखकर पता चलता है कि शायद उसकी मौत नशे की ओवरडोज से हुई है लेकिन थाना तलवंडी साबो के एसएचओ गुरविंदर सिंह का कहना है कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण का पता चलेगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब में किसानों को तोहफा: गन्ने के मूल्य में 20 रुपये का इजाफा, अब 380 रुपये प्रति क्विंटल में बिकेगा
विज्ञापन


तलवंडी साबो के समाजसेवी राजू सिंह ने बताया कि सोमवार को गांव जगा राम तीर्थ में स्थित सरकारी स्कूल से एक युवक बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई तो वो भी मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी और उसकी एक बाजू पर टीका लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संदेह जताया कि युवक की मौत शायद नशे की ओवरडोज से हुई है। युवक का शव का पोस्टमार्टम के लिए तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। इस संबंध में थाना तलवंडी साबो के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पता चलेगा कि मौत के असली कारण क्या हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana: राम रहीम के परिवार पहचान पत्र में हनीप्रीत का नाम, परिवार को किया बाहर, अब शुरू हुईं ये चर्चाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed