फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of restaurant owner found in car under suspicious circumstances in Halwara

हलवारा: रेस्टोरेंट मालिक का संदिग्ध हालात में कार में मिला शव, 11 जनवरी को हुई थी शादी, घर में पसरा मातम

Fri, 14 Jan 2022 11:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jan 2022 11:00 PM IST
सार

मृतक इकबाल सिंह के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि रायकोट के लिए निकले इकबाल वहां से 20-25 किलोमीटर दूर सुनसान सड़क पर क्या करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Dead body of restaurant owner found in car under suspicious circumstances in Halwara
इसी कार में मिला शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हलवारा पक्खोवाल सड़क पर शुक्रवार सुबह करीब दो बजे श्री गुरु रामदास कॉलेज के पास स्विफ्ट कार में संदिग्ध हालात में मिले शव की पहचान 28 वर्षीय इकबाल सिंह निवासी कुतबा जिला बरनाला के रूप में हुई है। इकबाल सिंह रायकोट शहर के हरी सिंह नलवा चौक स्थित जट्ट हट्ट रेस्टोरेंट का मालिक था। 

विज्ञापन


11 जनवरी को उनका विवाह हुआ था। लोहड़ी समागम की तैयारी के लिए इकबाल सिंह कुतबा गांव से रायकोट के लिए गुरुवार शाम पांच बजे यह कहकर निकले थे कि वह जल्द लौट आएंगे लेकिन शुक्रवार को अलसुबह दो बजे उनकी कार से शव बरामद हो गया। कार की सभी खिड़की व दरवाजे लॉक थे। 
विज्ञापन


सुधार पुलिस के एएसआई गुरचरण सिंह की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर इकबाल सिंह का शव निकाला। कार सड़क किनारे हलवारा की तरफ खड़ी थी और इकबाल सिंह ने जूते उतार रखे थे। थाना सुधार की पुलिस ने मृतक इकबाल सिंह के चाचा दविंदर सिंह के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल सुधार में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है। हालांकि इकबाल सिंह के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं लेकिन बड़ा सवाल यह है कि घर से रायकोट के लिए निकले इकबाल रायकोट से 20-25 किलोमीटर दूर सुनसान सड़क पर क्या करने गए थे। 

परिजनों के मुताबिक न ही इस तरफ उन्हें कोई काम था और न ही उनका कोई दोस्त व रिश्तेदार इस तरफ रहता है। वहीं घर में लोहड़ी मनाने की तैयारी चल रही थी। इकबाल के गायब हो जाने के चलते परिवार लोहड़ी को भूल सारी रात उसे ढूंढता रहा। इकबाल का मोबाइल फोन लगातार बजता रहा, लेकिन किसी ने नहीं उठाया। 


पुलिस की मदद से उसके मोबाइल फोन की लोकेशन मिल गई। जांच अधिकारी एएसआई गुरचरण सिंह ने बताया कि फिलहाल 174 धारा में कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के अनुसार धारा में इजाफा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed