{"_id":"636504a6930c894b702f3500","slug":"dead-body-of-missing-je-deepak-found-after-five-days-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लापता JE दीपक का पांच दिन बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal News: लापता JE दीपक का पांच दिन बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 04 Nov 2022 05:55 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Nov 2022 05:55 PM IST
सार
बता दें कि सोमवार को लोक निर्माण विभाग में जेई के पद पर नियुक्त गगसीना निवासी दीपक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसकी परिजनों ने मूनक थाने में शिकायत दी थी। मंगलवार को जेई की कार कैथल रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर किनारे खड़ी मिली थी। कार की ड्राइवर साइड का शीशा टूट था।
विज्ञापन
नहर किनारे लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
करनाल में मूनक खंड के गांव गगसीना निवासी जेई दीपक का शव पांचवें दिन शुक्रवार को जानी पुल घोघड़ीपुर-बुढ़नपुर के पास पश्चिमी यमुना नगर में मिला है। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। पुलिस ने नहर से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शवगृह भिजवा दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को लोक निर्माण विभाग में जेई के पद पर नियुक्त गगसीना निवासी दीपक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसकी परिजनों ने मूनक थाने में शिकायत दी थी। मंगलवार को जेई की कार कैथल रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर किनारे खड़ी मिली थी। कार की ड्राइवर साइड का शीशा टूट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का ये भी कहना है कि उसके पास बैग में बड़ी रकम थी जबकि मौके पर बैग खाली मिला है, कुछ रुपये वहां बिखरे पड़े थे। परिजनों ने बताया कि दीपक का सोमवार शाम करीब आठ बजे फोन आया था कि वह करनाल पहुंच गया है। थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगा। उसके साथ उसके दोस्त भी हैं, उनके लिए भी खाना बना लेना। जब नौ बजे तक दीपक घर नहीं आया और फोन बंद आने लगा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। देर रात परिजनों ने मूनक थाने में शिकायत दी थी। अब शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।