फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of Minor girl found hanging in Ludhiana of Punjab

Ludhiana News: फंदे पर लटकी मिली नाबालिग की लाश, परिवार का आरोप- दुष्कर्म के बाद हत्या की गई

Tue, 19 Jul 2022 12:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Jul 2022 12:41 AM IST
सार

पुलिस ने जांच के बाद मृतका (15) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार लड़की के पिता रिक्शा चालक हैं और परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव का है।

विज्ञापन
Dead body of Minor girl found hanging in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में सोमवार को देर शाम उस समय हंगामा मच गया जब एक नाबालिग लड़की का शव फंदे पर लटका मिला। नाबालिग के परिवार ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोप लगाया कि बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई और इसे आत्महत्या में बदलने के लिए बेटी को लटकाया गया है। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही परिवार और उनके साथियों ने हंगामा शुरू कर दिया और घर में दाखिल होने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उन्हें रोकने प्रयास किया तो धक्कामुक्की हुई और नौबत हाथापाई तक आ गई। इसके बाद पुलिस की सख्ती को देख गुस्साए लोगों ने पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस को हालात काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। 
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद मृतका (15) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार लड़की के पिता रिक्शा चालक हैं और परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव का है। लड़की एक घर में कामकाज करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का कहना है कि सुबह काम पर जाने के लिए वह निकली और दोपहर में घर का सामान देकर वापस काम पर चली गई, उस समय तक सब कुछ ठीक था। अचानक शाम करीब छह बजे परिवार को पता चला कि लड़की की मौत हो चुकी है। जब परिवार घटनास्थल पर पहुंचा तो मालिकों ने बताया गया कि लड़की ने आत्महत्या कर ली है। 

मौत की सूचना मिलते ही उसके आस पड़ोस के लोग भी पहुंचे। परिवार ने आरोप लगाया कि बेटी का पैर सिर्फ चार इंच ऊपर है, अगर वह पैर का अंगूठा भी नीचे लगा दे तो पैर जमीन से छूता है। यह आत्महत्या नहीं है, बल्कि बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। परिवार का आरोप है कि मालिकों के साथ मिलकर पुलिस भी उन्हें गुमराह कर रही है। 

जब परिवार ने अंदर जाने की कोशिश की तो उन्हें धक्का दिया गया और वहां से जाने को कहा गया, जिससे लोग गुस्सा हो गए और पुलिस का विरोध जताया। किसी तरह पुलिस ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की तो परिवार ने मालिक के घर पर पथराव कर दिया और तोड़फोड़ की। पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। इसके बाद वहां से लोग इधर-उधर हो गए और पुलिस जांच के बाद शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रवाना हो गई।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस मामले में एसीपी सिविल लाइन हरीश ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। बाकी परिवार ने संगीन आरोप भी लगाए हैं। जिसके बारे में जांच की जा रही है। परिवार को समझाया जा रहा था कि पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच करेगी और जो सच्चाई होगी उसे सामने लाया जाएगा। मगर कुछ शरारती लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है, इस कारण पुलिस को उन्हें वहां से भगाना पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद जो रिपोर्ट आएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed