फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of Mandi Board employee found in Firozpur of Punjab

Firozpur News: मंडी बोर्ड के कर्मचारी की लाश मिलने से हड़कंप, बाइक, मोबाइल व नकदी गायब

Tue, 17 Jan 2023 10:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Jan 2023 10:18 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक तरसेम लाल पुत्र मुंशी राम जनता प्रीत नगर का रहने वाला था। वह मंडी बोर्ड में सेवादार के पद पर कार्यरत था। वह बाइक पर सोमवार शाम को अपने किसी रिश्तेदार को गांव छोड़ने गया था। अकेले बाइक से घर लौट रहा था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई।

विज्ञापन
Dead body of Mandi Board employee found in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में गांव जनेर के पास मंगलवार को मंडी बोर्ड के मुलाजिम की लाश मिली है। उसके शरीर पर तेजधार हथियारों से हमले के निशान हैं। वहीं बाइक, मोबाइल व नकदी गायब है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि ये लूटपाट का मामला है। आरोपी व्यक्ति को जख्मी कर बाइक व अन्य सामग्री लेकर भाग गए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तरसेम लाल पुत्र मुंशी राम जनता प्रीत नगर का रहने वाला था। वह मंडी बोर्ड में सेवादार के पद पर कार्यरत था। वह बाइक पर सोमवार शाम को अपने किसी रिश्तेदार को गांव छोड़ने गया था। अकेले बाइक से घर लौट रहा था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गांव जनेर के नजदीक उसका शव मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया लेकिन उसकी बाइक, मोबाइल व अन्य सामग्री गायब है। पुलिस को शक है कि लुटेरों ने बाइक व अन्य सामग्री छीनते वक्त तरसेम पर तेजधार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास व वहां जाने वाले विभिन्न रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों लूटपाट की वारदात फिरोजपुर जिले में बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed