फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   dead body of love couple found on railway tracks in suspicious condition

रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता प्रेमिका संग युवक का शव, हत्या का शक

Wed, 15 Jun 2016 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Wed, 15 Jun 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
dead body of love couple found on railway tracks in suspicious condition
पानीपत में रेलवे ट्रैक पर म‌िला प्रेमी जोड़े का शव, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala

अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवती के शव मिले हैं। इनके सिर बुरी तरह फटे हुए थे। मामला हरियाणा के पानीपत का है। शव राजनगर फाटक के पास मंगलवार सुबह मिला। युवती के शव की शिनाख्त मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी भावना और युवक की मोनू निवासी राजनगर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मोनू महिला के पति के मेडिकल स्टोर पर काम करता था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक युवती के पति को लग गई थी, इसके बाद सोमवार को दोनों घर से भाग गए थे। युवती के मायका पक्ष ने हत्या का आरोप उसके देवर और युवक के परिजनों ने महिला के पति पर लगाया है। युवती के पति और परिजनों ने खुद को निर्दोष बताया है। हत्या और आत्महत्या के बीच फंसी इस गुत्थी को सुलझाने में जीआरपी जुटी हुई है। देर शाम तक दोनों शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर राजनगर फाटक के पास  युवक- युवती के शव पड़े होने की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शवों की शिनाख्त राजनगर निवासी मोनू (26) और भावना (30) के रूप में हुई। परिवार वालों से पूछताछ के बाद जीआरपी ने बताया कि दोनों एक दूसरे को कई सालों से जानते थे। मोनू भावना के पति सुशील के मेडिकल स्टोर पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान छह साल की बेटी व दो साल के बेटे की मां भावना से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। इसकी भनक लगते ही सुशील ने मोनू की पिटाई कर उसको मेडिकल स्टोर से हटा दिया था। बाद में मोनू ने शादी ब्याह में हलवाई का काम शुरू कर दिया लेकिन दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर सुशील व भावना का झगड़ा हुआ था। शाम को मौका पाकर मोनू और भावना अपने-अपने घर से भाग गए। भावना के पति सुशील कुमार ने देर शाम आठ मरला पुलिस में पत्नी भावना की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।

दोनों के परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

dead body of love couple found on railway tracks in suspicious condition
पानीपत में रेलवे ट्रैक पर म‌िला प्रेमी जोड़े का शव, पानीपत में रेलवे ट्रैक पर म‌िला प्रेमी जोड़े का शव, पुलिस स्टेशन में शिकायत देते मृतक के परिजन

 उत्तमनगर दिल्ली से अपने परिचिति यूपी के किसान नेता और सिसौली के चेयरमैन सुरेंद्र टिकैत के साथ आए युवती के मायका पक्ष के लोगों ने भावना की हत्या के आरोप उसके देवर पर लगाए हैं। उनके अनुसार देवर व ससुराल के बाकी लोगों की नजर भावना के नाम की प्रॉपर्टी पर थी। वहीं, मोनू के परिजनों ने मृतका के पति पर हत्या के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मोनू और सुशील कुमार सोमवार को एक ही बाइक पर थे। उनको आशंका है कि सुशील कुमार ने ही मोनू की हत्या की है। दोनों के आरोप-प्रत्यारोप के चलते सिविल अस्पताल में दिनभर शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। भावना के मायका वालों ने पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराने की भी बात कही। 

घर से प्लाट की रजिस्ट्री व सोने के जेवरात लेकर हुई फरार पति सुशील कुमार ने जीआरपी को बताया कि भावना सोमवार शाम को घर से प्लाट की रजिस्ट्री व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई थी। एक प्लाट भावना के नाम था। उन्होंने भावना को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया। उसने भावना की गुमशुदगी की रिपोर्ट आठ मरला पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। 

मोबाइल पर संदेश पढ़ हुआ शक सुशील कुमार के अनुसार मोनू व भावना के बीच काफी सालों से प्रेम प्रंसग चल रहा था। करीब एक महीना पहले मोनू ने भावना के मोबाइल पर कुछ मैसेज भेजे थे। इनको देखने के बाद ही उनके बीच चल रहे खेल का पता चला। कुछ दिन पहले उनको आपत्तिजनक हालत में भी देखा था।

दोस्त की बाइक लेकर गया था घर से जीआरपी ने मौके पर एक बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद पता चला कि शाम के समय मोनू अपने दोस्त से बाइक मांगकर ले गया था। तभी से ही मोनू और भावना घर से लापता थे। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
 
रमेशचंद्र, प्रभारी, जीआरपी, पानीपत ने बताया कि अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर राजनगर के पास युवती और युवक का शव बरामद किया है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। युवती के मायके वाले उसके देवर पर तो युवक के परिवार वाले युवती के पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed