फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of grocery shopkeeper found at home in Ludhiana

लुधियाना: घर में मिला किराना दुकानदार का शव, बदबू आने पर लगा पता, हत्या की आशंका

Fri, 19 Jun 2020 08:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Jun 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Dead body of grocery shopkeeper found at home in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर।

जमालपुर के भामियां रोड स्थित जीके स्टेट में रहने वाले किराना दुकान मालिक का घर से शव बरामद हुआ। शुक्रवार की सुबह इलाके में बदबू फैली तो पुलिस को सूचना दी गई। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव घर में फेंका गया है। थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान सुशील सिंगला (43) के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि सुशील की दुकान घर के बाहर ही है। वह शराब पीने का आदी था। इससे उसका अपनी पत्नी सोनू सिंगला से झगड़ा होता है। दस दिन पहले सुशील ने अपनी पत्नी और 13 साल की बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सोनू मोती नगर में रहने वाले अपने भाई के पास ही रह रही थी। दस दिन में न तो सुशील ने फोन किया और न ही सोनू ने उसे फोन किया। पिछले चार दिन से सुशील ने दुकान नहीं खोली थी और घर से भी बाहर नहीं निकला था। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहीद के ताबूत से लिपट मां बोली--‘खड़ा हो जा पुत्त ‘मोहनी’ कित्थे चला गया तूं, रब्बा मैनूं चक लेंदा’
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़ालू होने के कारण इलाके में भी किसी ने जानने की कोशिश नहीं की। शुक्रवार की सुबह सुशील के घर से अचानक बदबू आने लगी। इलाके के लोगों ने किसी तरह से सुशील की पत्नी को फोन किया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एएसआई जसविंदर ने बताया कि सुशील की मौत का कारण तो पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। दोनों पति-पत्नी के बीच थाने में दर्खास्तें चल रही है, जिस कारण पति-पत्नी ने एक दूसरे को फोन नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed