फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of Driver found hanging in government bus in Punjab

Punjab News: सरकारी बस में लटकती मिली चालक की लाश, नाभा में सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत

Tue, 04 Apr 2023 01:13 AM IST
ajay kumar संवाद/अमर उजाला, मानसा/पटियाला/अबोहर (पंजाब)
संवाद/अमर उजाला, मानसा/पटियाला/अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Apr 2023 01:13 AM IST
सार

नाभा के गांव दुलदी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे दो नौजवानों को टक्कर मारी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ नाभा सदर पुलिस ने केस दर्जकर लिया है।

विज्ञापन
Dead body of Driver found hanging in government bus in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के सरदूलगढ़ में बस स्टैंड में खड़ी पीआरटीसी की बस में चालक की लाश लटकते मिली। सरदूलगढ़ पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद लाश को कब्जे में लेने के बाद सिविल अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


थाना सरदूलगढ़ के प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि कमलप्रीत सिंह निवासी ख्याला कलां पीआरटीसी में डेलीवेज चालक के पद पर तैनात था। उसकी लाश बस के अंदर लटकती मिली है। मृतक के पिता केवल सिंह की शिकायत पर धारा 306 के तहत मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पटियाला: नाभा में तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को मारी
नाभा के गांव दुलदी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे दो नौजवानों को टक्कर मारी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ नाभा सदर पुलिस ने केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन मनवीर सिंह (17) निवासी गांव दुलदी ने बताया कि वह अपने दोस्त रूपिंदर कुमार (15) निवासी आसा सिंह वाली गली और अपनी मां के साथ छतीपीरा से नाभा सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रूपिंदर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी मां बाल-बाल बच गई। मृतक रूपिंदर कुमार घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिवार में मातम का माहौल पसर गया है।

अबोहर: बैलगाड़ी से टकराई कार, महिलाओं समेत तीन चोटिल
अबोहर-फाजिल्का रोड पर स्थित गांव निहालखेड़ा के पास सोमवार को एक कार व बैलगाड़ी में भिडंत हो गई। हादसे में बैलगाड़ी सवार दो महिला और कार चालक घायल हो गया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


जानकारी के अनुसार जलालाबाद निवासी संदीप सोमवार अपने दो साथियों मनजीत और कुलदीप के साथ कार से अबोहर आ जा रहा था। जब वह निहालखेड़ा के निकट पहुंचा तो उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक बैलगाड़ी से टकरा कर पेड़ से टकरा गई। हादसे में संदीप को काफी चोट आई है। वहीं साथी मामूली घायल हैं। बैलगाड़ी पर सवार सुमन और नैना को भी चोट आई है। लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed