फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of a youth found at Dadwa village of Chandigarh

शव मिलने से सनसनी: चंडीगढ़ के दड़वा में युवक की हत्या, पत्थर से चेहरा कुचला, शरीर पर चोट के निशान

Wed, 16 Jun 2021 09:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Jun 2021 09:45 PM IST
सार

राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले एक युवक का शव मिलने से चंडीगढ़ के दड़वा गांव में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने बेरहमी से युवक को मौत के घाट उतारा। पहचान मिटाने के लिए शख्स के चेहरे पर पत्थरों से वार किया और पूरे शरीर में चोट के निशान मिले। चंडीगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Dead body of a youth found at Dadwa village of Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव दड़वा में बुधवार को नग्न अवस्था में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के चेहरे पर पत्थर से वार कर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। वहीं, शरीर पहर जगह-जगह गहरे जख्म थे, जिससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में युवक की पहचाना संदीप (30) निवासी दड़वा के रूप में हुई है, जो मूलरूप से सीकर (राजस्थान) का रहने वाला था। पुलिस ने शव को जीएमसीएच-32 की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एक राहगीर ने सूचना दी कि गांव दड़वा में एक सुनसान जगह के पास एक युवक बेसुध अवस्था में पड़ा, जिसके पूरे शरीर पर घाव ही घाव हैं। सूचना पाकर पुलिस अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बेसुध युवक को उठाकर जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि युवक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था और पत्थर से वार कर उसके चेहरे को खराब करने की कोशिश की गई थी। प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लगा रहा है, जिसके चलते मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि युवक ने अपने दोस्तों के साथ मंगलवार देर शाम जमकर शराब पी और दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मृतक संदीप के पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed