{"_id":"65e195c43e63931925009134","slug":"dead-body-of-47-year-old-man-found-hanging-in-the-house-in-ludhiana-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लटकी मिली लाश: सुसाइड नोट में लिखा- खेती वाली जगह बच्चों को दे देना, शव लावारिस छोड़ देना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में लटकी मिली लाश: सुसाइड नोट में लिखा- खेती वाली जगह बच्चों को दे देना, शव लावारिस छोड़ देना
Fri, 01 Mar 2024 02:23 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:23 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना जिले में एक व्यक्ति की लाश घर पर लटकी मिली। मामला साहनेवाल के हीरो सोमन नगर का है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने खेती की जमीन बच्चों को देने और लाश को लावारिस छोड़ने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के साहनेवाल के हीरो सोमन नगर इलाके में रहने वाले प्यारे लाल (47) ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब प्यारे लाल की बड़ी बेटी स्कूल से वापस आई। पिता का शव लटकता देख उसने चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आसपास के लोग मौके पहुंचे तो उन्होंने शव को नीचे उतारा। सूचना मिलते ही प्यारे लाल की पत्नी भी काम से घर लौट आई। लोगों ने थाना साहनेवाल की पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें प्यारे लाल ने लिखा है कि उसकी खेती वाली जगह बच्चों को दे दी जाए और उसके घर में कोई पैसा नहीं है, इस कारण उसके शव को लावारिस छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फोकल पॉइंट की एक फैक्टरी में काम करने वाले प्यारे लाल की पत्नी भी मजदूरी करती है। उसकी एक बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा है और दूसरी 8वीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन