फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dav school bus accident at fatehabad, 30 childrens injured

ड्राइवर की एक गलती ने 12 बच्चों को पहुंचा दिया अस्पताल, इस तरह हुआ हादसा

Mon, 22 May 2017 02:00 PM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Mon, 22 May 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
dav school bus accident at fatehabad, 30 childrens injured
फतेहाबाद में स्कूल बस का एक्सीडेंट
बच्चों को लेकर निकली स्कूल बस पेड़ से जा टकराई और उसके बाद चीख पुकार से हाहाकार मच गया। करीब 12 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। गांव जाखल के डीएवी पब्लिक स्कूल की वैन के गांव मुस्साखेड़ा के पास दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार है।
विज्ञापन


हादसे के दौरान बस में तकरीबन 30 के करीब स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं जबकि स्कूल बस के चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घायल बच्चों को टोहाना के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


उधर घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावकों में हड़कंप का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार जाखल के सेठ बृजलाल डीएवी स्कूल की बस बच्चों को गांवों से पिक करके जाखल स्थित स्कूल में लाने के लिए निकली थी। सुबह तकरीबन नौ बजे करीब गांव मुस्साखेड़ा के पास बस अचानक से असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस पलटती तो भयानक हादसा हो सकता था

dav school bus accident at fatehabad, 30 childrens injured
फतेहाबाद में स्कूल बस का एक्सीडेंट
गनीमत ये रही कि पेड़ से टकराने के बाद बस पलटी नहीं, अन्यथा हादसा और भयानक भी हो सकता था। जैसे ही स्कूल बस पेड़ से टकराई, धमाके के साथ बस में सवार बच्चों की चीख पुकार से पूरा वातारण गूंज उठा। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और बच्चों को बस से निकालकर पास स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया।

इस बीच चालक की गंभीरावस्था के चलते उसे टोहाना के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोड़ काटते समय भी स्कूल बस की गति सामान्य से कहीं अधिक थी जिसके चलते बस असंतुलित हुई और पेड़ से जा टकराई।

उनके अनुसार अगर बस की गति सामान्य होती तो बस अचानक से असंतुलित ना हेाती। बहरहाल हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधक मौके पर पहुंचे और बच्चों का उपचार शुरु करवाया। जाखल पुलिस ने हादसे की जांच शुरु कर दी है। फिलहाल ४ बच्चों केा ज्यादा चोटें बताई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed