फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cycle thief escaped from police station in Chandigarh

चंडीगढ़: हवालात की सलाखें तोड़ साइकिल चोर फरार, तीन पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, एसएसपी ने गठित की टीमें

Wed, 08 Dec 2021 01:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Dec 2021 01:44 AM IST
सार

साइकिल चोरी का एक आरोपी चंडीगढ़ पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। विभाग ने तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें लाइनहाजिर कर दिया।

विज्ञापन
Cycle thief escaped from police station in Chandigarh
(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-39 थाने की हवालात में बंद साइकिल चोरी का आरोपी सोमवार रात सलाखें तोड़कर फरार हो गया। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल और एएसपी श्रुति अरोड़ा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए हैं। 

विज्ञापन


उधर, पुलिस विभाग ने इस मामले में थाने के तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। इनमें नाइट मुंशी, संतरी और वुमन डेस्क पर तैनात महिला को लाइनहाजिर कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी दिवेश गुप्ता सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में था। हैरानी की बात है कि थाने के बाहर संतरी और नाइट ड्यूटी पर बैठे पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हवालाती फरार हो गया। 
विज्ञापन


एसएससी कुलदीप चहल ने आरोपी को दबोचने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। आरोपी बलौंगी निवासी दिवेश को पुलिस ने रविवार को सतौर गांव में करहाना के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया था। मंगलवार को जिला अदालत में पेश करना था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह थाने से भागा आरोपी

सूत्रों ने बताया कि फॉरेंसिक जांच में सामने आया कि सलाखों के गेट के नीचे की तरफ से फरार हुआ है। दरअसल, सलाखों में जंग लग गई थी। आरोपी ने रात के समय दो सलाखों को नीचे से उखाड़ा और टेढ़ा कर बीच में से निकलकर फरार हो गया। फॉरेंसिक टीम के अलावा अपराध शाखा व अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

आरोपी से 13 साइकिलें बरामद की थीं

पुलिस को सेक्टर-56 निवासी गणेश तिवारी ने शिकायत दी थी कि घर के बाहर से 29 नवंबर की रात को साइकिल चोरी हो गया था। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अलग-अलग जगहों से कई साइकिलें चोरी की हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 13 साइकिलें बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed