{"_id":"1ed8df2988944be9a23b60f007703cd7","slug":"cross-examination-of-complainant-in-child-rape-case-by-zulfikar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुल्फिकार मामले में शिकायतकर्ता का क्रास एग्जामिनेशन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुल्फिकार मामले में शिकायतकर्ता का क्रास एग्जामिनेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Mar 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
जुल्फिकार
- फोटो : amarujala
बच्चों से दुष्कर्म मामले में आरोपी थिएटर एज एनजीओ के संस्थापक जुल्फिकार के खिलाफ चल रहे मामले में वीरवार को शिकायतकर्ता कंवरपाल का क्रास एग्जामिनेशन हुआ।
विज्ञापन
बचाव पक्ष ने उससे जुल्फिकार के साथ काम शुरू करने से लेकर काम छोड़ने तक की जानकारी ली। साथ ही जुल्फिकार की कथित अश्लील तस्वीरों के बारे में पूछा। शिकायतकर्ता का शेष क्रास एग्जामिनेशन अगली सुनवाई में 15 मार्च को होगा।
विज्ञापन
क्रास एग्जामिनेशन के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने कंवरपाल से जुल्फिकार की कथित अश्लील फोटो के बारे में पूछा। इस पर कंवरपाल ने बताया कि उसे यह फोटो शिकायतकर्ता एक पीड़ित नाबालिग ने दी थी। उसी ने फोटो खींची भी थी। फोटोग्राफ्स मिलने के बाद उसने उनकी सीडी बनवाई और मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
साथ ही फोटो डेवलप करवाकर पुलिस को दी। बाद में उसी ने इसकी सीडी भी चौकी इंचार्ज को दी थी। इसके अलावा बचाव पक्ष ने कंवरपाल के जुल्फिकार के साथ रिश्तों और काम को लेकर कई सवाल-जवाब किए।