{"_id":"56fd49cb4f1c1bba34f00105","slug":"crime-crime-in-chandigarh-flat-occupied-charges-of-fraudulently-case-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से फ्लैट किराए पर चढ़ाने के आरोप में दो पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखे से फ्लैट किराए पर चढ़ाने के आरोप में दो पर केस दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने धोखे से फ्लैट किराए पर चढ़ाने व घर से सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो पर केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले में किसी कि गिरफ्तारी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार पिछले साल अक्तूबर में सेक्टर-38 निवासी मंदीप सिंह ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उन्होंने 2014 में सेक्टर 49 में सुमन व मोहिंदर ठाकुर से एक फ्लैट खरीदा था।
पिछले साल 2015 अक्तूबर में वह किसी काम से शहर से बाहर गए थे। 20 अक्तूबर को जब वापस आए तो देखा कि फ्लैट में कुछ लड़के किराएदार के रूप में कब्जा जमाए बैठे हैं। उन लड़कों ने बताया कि फ्लैट उन्होंने मोहिंदर ठाकुर से किराए पर लिया है।
पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उनके घर से दो एलसीडी व माइक्रोवेव ऑवन भी चोरी हुआ था। पीड़ित ने शिकायत पुलिस को दी थी। लेकिन कोई केस दर्ज नहीं किया गया। फि र उसने एसएसपी विंडो पर शिकायत दी।
विज्ञापन
जिसके बाद लीगल सेल से विचार विमर्श करने के बाद पुलिस ने ट्रैसपासिंग व चोरी का केस सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में दर्ज किया है। फिलहाल मामले मेें किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।