फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy murder of friends, accused arrested

मां के खिलाफ अपशब्द कहने पर दोस्तों की हत्या

Mon, 29 Dec 2014 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 29 Dec 2014 08:19 PM IST
विज्ञापन
creepy murder of friends, accused arrested

दोनों दोस्त मिलकर मजाक में उसकी मां के खिलाफ अपशब्द बोलते थे। आजिज आकर उसने खौफनाक साजिश रची और एक दिन अपने दोस्तों को मार डाला। घटना पंजाब के पटियाला के थाना पसियाना की है।

विज्ञापन


थाना पसियाना पुलिस ने गांव रखड़ा के गुरुद्वारा साहिब के सेवादार निशान सिंह और उसके साथी गुरप्रीत सिंह की मौत का मामला हल कर करने का दावा किया है। दोनों को उनके एक दोस्त ने नहर में फेंककर जान ली थी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है दोनों दोस्त उसकी मां खिलाफ बोलते थे।
विज्ञापन


एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि सात सितंबर 2014 से गुरप्रीत सिंह निवासी गांव धनेठा थाना सदर समाना और उसका दोस्त निशान सिंह निवासी गांव रखड़ा लापता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में धक्का देकर भाखड़ा नहर में फेंक दिया

creepy murder of friends, accused arrested

गंगानगर जिला लखीमपुर उत्तर प्रदेश का मूल निवासी निशान सिंह गुरुद्वारा साहिब में सेवादार था। कुछ दिन पहले ही पसियाना पुलिस ने गुरप्रीत सिंह की बुआ के लड़के हरपाल सिंह निवासी थूहड़ थाना घग्गा के बयान पर लापता दोस्तों के ही एक अन्य दोस्त हरसेवक सिंह उर्फ बिल्ला निवासी गांव अचरालां थाना सदर समाना के खिलाफ शक के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया था।

पुलिस की जांच में सामने आया कि गुरप्रीत सिंह व निशान सिंह अकसर मजाक में हरसेवक सिंह की मां के खिलाफ अपमानजनक शब्द बोलते थे। इस पर साजिश के तहत हरसेवक ने दोनों दोस्तों गुरप्रीत व निशान सिंह को सात सितंबर 2014 को भाखड़ा नहर पर बुलाया।

वहां शराब पिलाने के बाद नशे की हालत में दोनों को धक्का देकर भाखड़ा नहर में फेंक दिया। दोस्तों की बाइक व उनकी जेबों से मिले कागजात छिपा दिए। पुलिस ने आरोपी हरसेवक को गिरफ्तार कर बाइक और कागजात बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed