फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy accident in pihowa, including child 3 killed

ट्रक ने रौंदी कार, हादसे में बच्चे सहित 3 की मौत

Tue, 28 Jul 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, पिहोवा,कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, पिहोवा,कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Tue, 28 Jul 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
creepy accident in pihowa, including child 3 killed

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित पिहोवा में राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर गांव बेगपुर के पास रविवार देर रात ट्रक ने कार को रौंद दिया। हादसे में कार में सवार एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।

जींद का एक परिवार रविवार को देर रात अंबाला से जींद जा रहा था। गांव बेगपुर के पास कैथल की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में तरुण (35), सिद्धांत (8) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल विजय गोयल (60) को पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद सतीश किठानिया ने बताया कि गांव बेगपुर के नजदीक ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। रास्ते में एक बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल हुए लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। आसपास के लोगों ने एनएच 65 को किलर रोड कहते हुए कहा कि इसकी चौड़ाई बहुत कम है। इसलिए यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed